आज शाम शहर में ‘श्रद्धा की बारात’
डबल डेकर बस पर सवार होकर मॉडलिंग

* विवाह प्रसंगों के वस्त्रों का नया ट्रेंड
अमरावती/दि.23 – शहर में शादी सीजन को खास बनाने के लिए श्रद्धा रियल होलसेल मॉल द्वारा एक अनोखी पहल के तहत ‘श्रद्धा की बारात’ का भव्य आयोजन किया जा रहा है. यह बारात 23 मार्च को शाम 5 बजे निकाली जाएगी, जो शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगी.यह भव्य बारात राजकमल चौक से प्रारंभ होकर जैस्तंभ चौक, मालवीय चौक होते हुए इरविन चौक तक निकाली जाएगी.
* अपनी तरह का पहला बिजनेस प्रमोशन
अमरावती में पहली तरह का बिजनेस प्रमोशन होने के साथ आयोजकों ने बताया कि, आयोजन के लिए आवश्यक पुलिस अनुमति प्राप्त कर ली गई है तथा ट्रैफिक और सुरक्षा व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा गया है, जिससे नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो.बारात की सबसे बड़ी खासियत डबल डेकर ‘बारात ऑन व्हील्स’ रहेगी, जिसमें साउंड और लाइट्स के साथ विशेष सेटअप तैयार किया गया है. इस पर मॉडल्स द्वारा वेडिंग कलेक्शन की लाइव प्रस्तुति दी जाएगी, जिससे शहरवासियों को लेटेस्ट शादी फैशन की झलक देखने को मिलेगी.
* ढोल-ताशा घोडे और विंटेज कार
इसके अलावा बारात में ढोल-ताशा, पंजाबी ढोल, डांस ट्रूप, घोड़े, विंटेज कार, ङएऊ वॉल, आकर्षक लाइटिंग और लाइव एंकरिंग जैसे कई आकर्षण शामिल रहेंगे, जो पूरे माहौल को रॉयल शादी का रूप देंगे.इस भव्य आयोजन में विशेष अतिथि पल्लवी संजराव भी शामिल होंगी, जो बारात की शोभा बढ़ाएंगी. आयोजकों के अनुसार यह पहल शहरवासियों को एक अलग और यादगार अनुभव देने के उद्देश्य से की जा रही है.इस आयोजन के साथ ही ‘शगुन शादी का’ मेगा स्कीम की भी शुरुआत होगी, जिससे ग्राहकों को खरीदारी के साथ आकर्षक उपहारों का लाभ मिलेगा. शहरवासियों में इस भव्य बारात को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है.





