मनीष पावडे को श्री संत गाडगे बाबा सामाजिक कार्य पुरस्कार

सर्वज्ञ फाउंडेशन रोटी बँक के संस्थापक

अमरावती/ दि. 18 – श्री संत गाडगे बाबा के सिद्धांतों के अनुसार किए गए उत्कृष्ट सामाजिक कार्यों के लिए संत गाडगे बाबा अमरावती विश्वविद्यालय के ओर से स्वर्गीय नांगोराव जयरामजी मेटकर मेमोरियल पुरस्कार’श्री संत गाडगे बाबा समाज कार्य पुरस्कार 2025’ की घोषणा कर दी गई है. यह पुरस्कार गुरुवार, 26 फरवरी को दोपहर 3 बजे विश्वविद्यालय के डॉ. पंजाबराव उपाख्या भाऊसाहेब देशमुख अधिसभा हॉल में कुलपति डॉ. मिलिंद बाराहाते के करकमलो व्दारा पुरस्कार प्रदान किया जायेगा .
संत गाडगे बाबा अमरावती विश्वविद्यालय की ओर से स्वर्गीय नागोराव जयराम मेटकर की स्मृति में स्वर्गीय डॉ. उपाख्य बबनराव मेटकर से प्राप्त दान से व्यक्तिगत वर्ग से अमरावती स्थित सर्वज्ञ फाउंडेशन रोटी बैंक के संस्थापक और सामाजिक कार्यकर्ता मनीष रमेशराव पावडे को प्रदान किया गया जायेगा. भूतपुर्व नगरसेवक तथा डॉ. पंजाबराव देशमुख बँक, अमरावती के उपाध्यक्ष रमेश पावडे तथा भूतपूर्व नगरसेविका पुष्पलता रमेश पावडे के सुपुत्र मनीष पावडे ने अपनी माता – पिता के कार्य से प्रेरित होकर सन 2018 मे सर्वज्ञ फांऊडेशन रोटी बँक की स्थापन की थी. वह रास्ते पर बैठे निराधार जन को भोजनदान, ठंड के दिनो में ब्लँकेट वाटप करते है . कोरोना महामारी के वक्त मनिष पावडे, उनकी धर्मपत्नी सौ. वैशाली, माताजी पुष्पलता, दो बेटे तथा फांऊडेशन के स्वयंसेवक को व्दारा अपनी जान की परवाह किये बिना नित्य भोजन तयार कर वितरीत किया गया, साथ ही मास्क का भी वितरण की या गया ख तथा सर्वज्ञ फांऊडेशन की और से अनेको नेत्रहिन बहनो का विवाह भी किया गया .

Back to top button