श्रीकांत चिंतावार नए अध्यक्ष
जिला आर्य वैश्य समाज

अमरावती/दि.9 – जिला आर्य वैश्य समाज की नई कार्यकारिणी का चयन अगले तीन वर्षों के लिए हाल ही में किया गया. श्रीकांत चिंतावार को दोबारा अध्यक्ष मनोनीत किया गया. सर्वसम्मति से कार्यकारिणी का चयन होने की जानकारी देते हुए बताया गया कि, पंकज कामशेठवार को उपाध्यक्ष, नीमा प्रतापवार को महिला उपाध्यक्ष, विनोद कोटावार सचिव, मनोज बेलगमवार कोषाध्यक्ष बनाए गए हैं.
उल्लेखनीय है कि, गत 10 वर्षों में आर्य वैश्य समाज कार्यकारिणी ने बेहतरीन कामकाज किया. जिससे श्याम नगर में समाज भवन का निर्माण हो सका. कन्यका माता का मंदिर और सभागार भी साकार हो गया है. ऐसे में समाजबुंधओं ने कार्यकारिणी पर पुन: विश्वास रख श्रीकांत चिंतावार को अध्यक्ष तथा शेष कार्यकारिणी भी सर्वसम्मती से वहीं चुनी गई है.





