श्याम चौक मित्र परिवार ने किया पार्षद अनिल अग्रवाल का भावपूर्ण सत्कार
रिफॉर्म्स क्लब के नवनिर्वाचित अध्यक्ष दिवेश अग्रवाल को भी किया गया सम्मानित

अमरावती /दि.2 – स्थानीय श्याम चौक मित्र परिवार द्वारा हाल ही में महानगर पालिका में स्वीकृत पार्षद निर्वाचित हुए दैनिक ‘अमरावती मंडल’ के संपादक अनिल अग्रवाल तथा रिफॉर्म्स क्लब में अध्यक्ष निर्वाचित हुए दिवेश अग्रवाल का गत रोज भावपूर्ण सत्कार व सम्मान करते हुए दोनों गणमान्यों का अभिनंदन किया गया.
शहर के प्रतिष्ठित व्यवसायी एवं श्याम चौक मित्र परिवार के गणमान्य सदस्य मनोज खंडेलवाल के निवासस्थान पर पूर्व मंत्री जगदीश गुप्ता की अध्यक्षता के तहत आयोजित कार्यक्रम में श्याम चौक मित्र परिवार द्वारा सत्कारमूर्ति के तौर पर स्वीकृत पार्षद व संपादक अनिल अग्रवाल तथा रिफॉर्म्स क्लब के अध्यक्ष दिवेश अग्रवाल को आमंत्रित किया गया था तथा इस कार्यक्रम में दोनों गणमान्यों का श्याम चौक मित्र परिवार के सभी सदस्यों द्वारा भावपूर्ण स्वागत-सत्कार करते हुए उनकी उपलब्धियों पर हर्ष जताया गया.
इस कार्यक्रम में मंच संचालन डॉ. रविंद्र कासट व आभार प्रदर्शन विजय खंडेलवाल (भाईजी) द्वारा किया गया. इस अवसर पर श्याम चौक मित्र परिवार के अध्यक्ष भरत भयानी एवं सदस्य नरेंद्र भूत, हरिश अडवानी, मनोज खंडेलवाल , किशोर मोहता, देवेंद्र मालपानी, कैलाश लड्ढा, जुगलकिशोर कासट, संजय चौधरी, प्रकाश हेडा, अनिल सिकची, अमिश राजा, संतोष हेडा, मदन मोंगा, दिलीप अग्रवाल, डॉ. अनिल धामोरीकर सहित मित्र परिवार से जुडे अनेकों गणमान्यों की उपस्थिति रही.





