सिख समाज ने किया ‘जिंदा शहीद’ मनिंदरजीत सिंह बिट्टा का स्वागत

अमरावती /दि.7- गत रोज स्थानीय दस्तूरनगर स्थित साधना कॉलनी में हिंदवी स्वराज्य प्रतिष्ठान द्वारा आयोजित शिवजन्मोत्सव 2026 कार्यक्रम में विशेष अतिथि के तौर पर उपस्थित ‘जिंदा शहीद’ मनिंदरजीत सिंह बिट्टा का स्थानीय सिख समाजबंधुओं द्वारा भावपूर्ण सत्कार किया गया. जिसके तहत सिख समाज के प्रतिनिधियों द्वारा अब तक कई आतंकी हमलों को झेल चुके सरदार मनिंदरजीत सिंह बिट्टा का पुष्पगुच्छ और शॉल देकर स्वागत किया गया. उल्लेखनीय है कि भीषण बम विस्फोट और 17 आतंकी हमलों का सामना कर चुके एम. एस. बिट्टा किसी समय गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद देशभक्ति और सामाजिक कार्यों में सक्रिय हैं.
इस अवसर पर अमरावती की पूर्व महापौर रीना नंदा सहित लकी नंदा, बिट्टू सलूजा, निक्कू खालसा, राजू मोंगा, तज्जु मोंगा, लाठी नंदा तथा अन्य समाजबंधुओं के साथ ही कई सामाजिक और धार्मिक संगठनों के पदाधिकारियों ने उपस्थित रहकर एम. एस. बिट्टा का स्वागत किया.





