सिंध युवा मंच ने उत्साह से मनाई साईं झूलेलाल जयंती

सहकार से निकली शोभायात्रा

अमरावती /दि.21 – सिंधी युवा मंच की तरफ से सहकार नगर में साईं झूलेलाल जयंती के उपलक्ष्य में 3 दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किए गए थे. इसी के अंतर्गत शुक्रवार 20 मार्च की शाम को प्लेटिनम बिल्डिंग से शोभायात्रा का आयोजन किया गया.
इस शोभायात्रा में खाटू श्याम बाबा की झांकी, शिव-पार्वती, राधा-कृष्ण, मां काली की जीवित झांकी के साथ-साथ महाकाल झांज पथक, संदल, ढोल-ताशे, बग्गी, साउंड का भी इसमें समावेश था. प्लेटिनम बिल्डिंग से निकलने के बाद मिट्टू की चक्की, रामपुरी कैम्प, कृष्णा नगर का भ्रमण करने के बाद सहकार नगर के मैदान पर पहुंची. यहीं पर शोभायात्रा का समापन किया गया और बहेराणा साहिब की अखंड ज्योत का सहकार नगर के मैदान पर पूजन कर पावन ज्योति को जल में विसर्जन के लिए ले जाया गया.

* आयोलाल झूलेलाल की ताल पर झूमे महापौर तेजवानी
शोभायात्रा के दौरान महापौर श्रीचंद तेजवानी ने आयोलाल झूलेलाल की धुन पर डांस भी किया. इस दौरान उनके साथ सिंधी युवा मंच के मोहित भोजवानी, पवन आहूजा, नितिन मोटवानी, विजय अछडा, अभिषेक पंजापी, सन्नी मोटवानी, हरीश सुंदरानी, विक्की खत्री, दिनेश मिरानी, जीतू थदानी, प्रकाश उदासी, रमेश पिंजानी, जितेश पिंजानी, राजेश मोटवानी, गिरीश जोतवानी, संतोष कारडा, प्रकाश माखेजा, नारायण खत्री, विशाल त्रिकोटी, लखन वाधवानी, सुनील सोधानी, विक्की पिंजानी, विक्की नागवानी ने भी उत्साह के साथ नाचते-गाते शोभायात्रा की शोभा बढाई.

 

Back to top button