सिंधी सोशल ब्यूरो का होली मिलन शानदार

गुलाल विधि संपन्न, सभी ने दी शुभकामनाएं

अमरावती /दि.4 – सिंधी सोशल ब्यूरो तथा समिति द्वारा मंगलवार को होली मिलन गुलाल विधि का कार्यक्रम बडे उत्साह से संपन्न हुआ. मंच पर मुखी साहब डॉ. इंद्रलाल गेमनानी, महापौर श्रीचंद तेजवानी, ब्यूरो अध्यक्ष डॉ. गिरधारीलाल बजाज, वरिष्ठ हरीश जगमलानी, बंटी पारवानी, जय छुटलानी, नरेश सिरवानी, छगनदास चिमनानी, थावरदास मेठानी आदि विराजमान रहे.
ब्यूरो की ओर से पिछले दिनों स्वर्गवासी हुए समाजबंधु-भगिनी के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की गई. संबंधित परिवारों की गुलाल विधि की गई. मंचासीन अतिथियों का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया. इस समय मान्यवरों ने समाजबंधु-भगिनी को होली के पावन अवसर पर बधाई और मंगल कामनाएं दी. शुभकामना की गई कि, सभी के घरों में सुख समृद्धि इस पर्व के माध्यम से आये.
मंचासीन मान्यवरों ने कहा कि, समाज को इसी प्रकार मिल-जुलकर प्रत्येक त्यौहार बनाना है. आगे भी चेट्रीचांद का उत्सव धूमधाम से मनाना है. इस बार अमरावती के प्रथम नागरिक का सिंधी समाज को सम्मान मिला है. श्रीचंद्र तेजवानी अमरावती के माननीय महापौर है. इसलिए भी होली उत्सव का उत्साह और उमंग दो गुना हो गया था. संचालन प्रकाशलाल पुरसवानी ने किया. बडी संख्या में समाजबंधु सहपरिवार उपस्थित रहे.

Back to top button