जाति जनगणना के लिए कलेक्ट्रेट पर धरना

देश के 725 जिलों में आंदोलन का दूसरा चरण

* 23 अप्रैल को भारत बंद
अमरावती /दि.23 – ओबीसी जाति निहाय जनगणना करने, यूजीसी कानून तत्काल लागू करने और 2011 से पहले नियुक्त अध्यापकों को टीईटी से अलग रखने की मांग लेकर भारत मुक्ति मोर्चा ने आज यहां जिलाधिकारी कार्यालय पर धरना आंदोलन किया. मोर्चा के अध्यक्ष वामन मेश्राम के आदेश पर देश के 725 जिलो में आंदोलन का यह दूसरा चरण रहने की जानकारी देते हुए बताया गया कि, तीसरे चरण में 23 अप्रैल को भारत बंद रखा जाएगा.
आज आंदोलन का नेतृत्व संतोष कौतिककर, सुनील डाहाके पाटिल, डॉ. पंचशीला मोहोड, सुधाकर टोकसे, बाबा मोहोड, गजानन गावंडे, समीर ढगे, गौर किटूकले पाटिल, राजकुमार वानखडे, राजेश हिवराले, नीलेश पारवे, दामोदर खापरे, अशोक नंनावरे, अर्जुन मुंदरे, नाजुक पुंडकर, प्रमिला खंडारे, वर्षा जवंजाल, उज्वला चव्हाण, वंदना गोंडाणे, छत्रपति कटकतलवारे, नलिनी कटकतलवारे, नलिनी इंगले, प्रवीण सवाई, अमित लांजेवार, सतीश तायडे आदि ने किया. ईवीएम उपयोग पर भी विरोध दर्ज करते हुए मोर्चे में शामिल सैकडों की संख्या में स्त्री-पुरुष हाथों में पोेस्टर और प्ले कार्ड लिये हुए थे.

Back to top button