बूचडखाना कटाई के लिए जा रहे छह मवेशियों को दिया जीवनदान
दो आरोपी गिरफ्तार, चांदूर रेलवे पुलिस की कार्रवाई

अमरावती/दि.5- चांदूर रेलवे पुलिस के दल ने अवैध रूप से मवेशियों को बूचडखाना कत्ल के लिए ले जानेवालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को 6 मवेशियों सहित गिरफ्तार कर लिया. यह कार्रवाई गुरूवार 5 फरवरी को सुबह गश्त के दौरान धानोरा माली ग्राम के पास की गई. गिरफ्तार आरोपियों के नाम गजानन रामराव राठोड (49) और गोपाल आत्माराम वानखडे (42) है.
जानकारी के मुताबिक थानेदार अजय आकरे के मार्गदर्शन में पुलिस का दल पेट्रोलिंग कर रहा था तब दोनों आरोपी धानोरा माली के पास संदिग्ध अवस्था में 6 गोवंश को ले जाते हुए दिखाई दिए. पूछताछ करने पर यह स्पष्ट हुआ कि गोवंश को अवैध रूप से कटाई के उद्देश्य से बूचड खाना ले जाया जा रहा था. तब पुलिस के दल ने दोनों आरोंपियों को कब्जे में लेकर गोवंश जब्त कर लिए. यह कार्रवाई हवलदार रवि भुताडे के नेतृत्व में हेड कांस्टेबल जगदीश राठोड, योगेश नेवारे तथा जवान संदीप बदुकले ने की. चांदूर रेलवे पुलिस मामले की आगे जांच कर रही हैं.





