अशोक खरात के पोस्टर पर चप्पलें
महिला कांग्रेस आक्रमक

* कलेक्ट्रेट पर तीव्र प्रदर्शन और निवेदन
अमरावती /दि.23 – महिला कांग्रेस ने नाशिक के भोंदू बाबा अशोक खरात द्वारा महिलाओं के भयंकर यौन शोषण का कडा निषेध करते हुए आज दोपहर जिलाधिकारी कार्यालय के सामने जोरदार प्रदर्शन कर खरात के फोटो पर चप्पलें, सैंडल बरसाये. नारे भी लगाये. उन्होंने सरकार से अशोक खरात को कडी से कडी सजा दिलाने की मांग कर उससे जुडे प्र्रत्येक व्यक्ति पर अपराध दर्ज करने, एक्शन लेने का निवेदन जिलाधीश के माध्यम से राज्य शासन के नाम सौंपा.
जयश्री वानखडे के नेतृत्व में हुए आंदोलन में स्नेहा बोंद्रे, जया बोंद्रे, राहुल बोंद्रे, मनीषा भोयर, वैशाली भोयर, सरस्वती चढार, चंद्रकला कापले, राजेश भोयर, कांता भोयर, मनीषा कावरे, सुजाता बोंद्रे, लता कैकाडे, सरिता कैकाडे, कोमल मेश्राम, गंगा विघ्ने, संदीप कापसे सहित बडी संख्या में महिला कांग्रेस पदाधिकारी मौजूद थी. महिलाओं ने पोस्टर लहराकर भोंदू बाबा खरात को कडी सजा देने की मांग के साथ उसके फोटो पर चप्पलें मारी. रुपाली चाकणकर पर भी अपराध दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग इस समय महिला कांग्रेस ने की. जयश्री वानखडे ने कहा कि, रुपाली चाकणकर का राज्य महिला आयोग पद से इस्तीफा मात्र काफी नहीं है.





