स्नैपचाट की आभासी दुनिया ने घर की सुख सुविधाओं को छिना

नाबालिग लापता

* सोशल मीडिया पर हुई पहचान के जरिए युवती के भागने का संदेह
अमरावती/दि.25 – सोशल मीडिया की लत और आभासी (ऑनलाईन) दुनिया की अपरिचित पहचान ने हंसते-खेलते परिवार पर दुखों का पहाड लाद दिया हैं. गाडगे नगर थाना क्षेत्र के महात्मा फुले नगर में रहनेवाली एक 15 वर्षीय नाबालिग युवती घर से भाग गई. वह स्नैपचैट पर अज्ञात युवक के संपर्क में आकर भाग जाने का संदेह उसके पिता ने व्यक्त किया हैं. इस घटना से परिसर के पालकों में चिंता का वातावरण निर्माण हो गया हैं.
जानकारी के मुताबिक यह घटना 22 मार्च की रात 9.30 बजे के दौरान घटित हुई. शिकायतकर्ता अपनी पत्नी के साथ काम पर गए हुए थे. इसी दौरान उनकी दूसरी बेटी का फोन आया की उसकी 15 वर्षीय बेटी कपडो से भरा बैग लेकर कहीं जा रहीं हैं. यह बात सुनकर माता-पिता तत्काल घर लौटे लेकिन तब तक काफी रात हो चुकी हैं. नाबालिग युवती घर से चली गई थी. वह स्नैपचैट नामक सोशल मीडिया अ‍ॅप का लगातार इस्तेमाल कर रही थी और उस पर से उसकी कुछ अज्ञात युवकों से दोस्ती हुई थी. इसी दोस्ती के जाल में फंसकर वह घर से भागी रहने का प्राथमिक संदेह पिता ने पुलिस में दर्ज की शिकायत में व्यक्त किया हैं. इस प्रकरण में गाडगे नगर पुलिस मेुं 23 मार्च को अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ अपहर का मामला दर्ज कर जांच शुरू की हैं.

Back to top button