स्पा सेंटर पर रेड, भागने के चक्कर में संचालिका की मौत
सीआईडी जांच होगी

पुणे /दि.25 – यहां के विमान नगर एरिया में पुलिस के द्वारा स्पा सेंटर पर छापा मारने दौरान बालकनी से कूद जाने वाली महिला की मृत्यु प्रकरण की जांच राज्य अपराध अन्वेशन विभाग सीआईडी को सौंपी गई है. यह जानकारी पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार ने महिला के यजमान को दी. महिला के पति ने इस मामले की सघन जांच की मांग सीपी कुमार से भेंट कर की थी.
सोमवार को पुलिस ने स्पा केंद्र पर छापा मारा. पुलिस को शक था कि, वहां देह विक्री की अड्डा चलाया जा रहा है. पुलिस रेड से घबराई महिला की बालकनी से कूदने के कारण उपचार दौरान ससून अस्पताल में मृत्यु हो गई. ऐसे में जांच सीआईडी को सौंपी गई है. सीआईडी ने घटनास्थल का दौरा कर सीसीटीवी फुटेज जब्त कर फारेंसिक जांच करने की मांग महिला के यजमान ने की. महिला के साथ कूदने वाला हुसैन शेख भी जख्मी हुआ है. वह इस स्पा सेंटर का प्रबंधक बताया जाता है. निरीक्षक गोविंद जाधव, महिला अंमलदार और पंचों के सामने स्पा सेंटर पर कार्रवाई किये जाने का दावा पुलिस ने किया और बताया कि, दरवाजा नहीं खोला गया था, तब शीशा तोडकर पुलिस ने प्रवेश किया. चार पीडित महिलाएं और चार पुरुष वहां मिले. पुलिस ने देखा की एक कैबिन का दरवाजा बंद है. उसे खोलने के लिए काफी आवाज लगाई. वह दरवाजा भी तोडकर पुलिस भीतर पहुंची, तो एक महिला मिली. उसे पूछने पर बताया गया कि, दो लोग गैलरी से उतर रहे हैं. पुलिस ने जाकर देखा, तो दो लोग नीचे गिरे हुए थे. एक महिला और एक पुरुष. दोनों को ससून अस्पताल में भर्ती किया.





