परतवाडा में जन्मदिन की पार्टी में स्पीकर के कारण मारपीट

परतवाडा/दि.2 – जन्मदिन के कार्यक्रम में स्पीकर लगाने के कारण पर से उबजे विवाद में युवक पर पाईप से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया. पुलिस ने इस प्रकरण में मामला दर्ज किया हैं.
27 फरवरी की रात 11 बजे के दौरान शिकायतकर्ता प्रीतम गडलिंग (36) नामक युवक ने अपने दोस्त का जन्मदिन मनाने के लिए गांव के ही झंडे के पास स्पीकर लगया था. उस समय आरोपी प्रकाश गडलिंग (31) वहां पहुंचा और स्पीकर क्यों लगाया, मानवंदना लेना नहीं ऐसा कहते हुए शिकायतकर्ता से विवाद किया. पश्चात आरोपी ने शिकायतकर्ता की पत्नी को पति ने झुटी शिकायत दर्ज की ऐसा कहते हुए प्रीतम पर पाईप से हमला कर उसे घायल कर दिया.

Back to top button