26 को मनपा की विशेष सभा

साफ-सफाई के मुद्दे पर होगी चर्चा

अमरावती /दि.23 – आगामी गुरुवार 26 फरवरी को अमरावती महानगर पालिका की विशेष सभा बुलाई जा रही है. जिसमें खास तौर से साफ-सफाई के मुद्दे को लेकर चर्चा की जाएगी, ऐसी जानकारी महापौर श्रीचंद तेजवानी द्वारा दैनिक ‘अमरावती मंडल’ को विशेष रुप से दी गई.
उल्लेखनीय है कि, अमरावती शहर में कचरे एवं साफ-सफाई का विषय एक ज्वलंत मुद्दा बना हुआ है तथा शहर में हर ओर व्याप्त कचरे व गंदगी की वजह से आम नागरिकों में भी मनपा प्रशासन के खिलाफ जबरदस्त रोष व्याप्त है. साथ ही पिछले महिने हुए अमरावती मनपा के चुनाव में भी साफ-सफाई का मुद्दा जमकर गूंजा था और सभी राजनीतिक पार्टियों ने इसे चुनावी मुद्दा बनाया था. साथ ही साथ इस मुद्दे की गूंज विगत शुक्रवार 20 फरवरी को हुई मनपा के नए सदन की पहली आमसभा में भी सुनाई दी थी. ऐसे में इस मामले की गंभीरता को देखते व समझते हुए महापौर श्रीचंद तेजवानी ने आगामी 26 फरवरी को साफ-सफाई के मुद्दे पर चर्चा करने हेतु विशेष सभा बुलाई है.

Back to top button