महाशिवरात्रि पर कोंडेश्वर यात्रा के लिए की गई विशेष वाहन सुविधा

पुलिस प्रशासन का सराहनीय उपक्रम

अमरावती/दि.16 महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर कोंडेश्वर मंदिर में दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए पुलिस प्रशासन और परिवहन विभाग द्वारा विशेष व्यवस्था की गई. श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मंदिर परिसर में विशेष वाहन सेवा उपलब्ध कराई गई है.
अमरावती शहर पुलिस के अनुसार, पुलिस आयुक्त राकेश ओला के आदेश पर विशेष रूप से बुजुर्गों, महिलाओं और जरूरतमंद श्रद्धालुओं के लिए दो वाहनों की व्यवस्था की गई. ये वाहन कोंडेश्वर मंदिर के मुख्य प्रवेश द्वार के पास तैनात किए गए थे. ताकि श्रद्धालुओं को मंदिर तक पहुंचने में किसी प्रकार की परेशानी न हो. पुलिस और परिवहन विभाग ने नागरिकों से अपील की थी कि जरूरतमंद श्रद्धालु इस सुविधा का लाभ उठाएं और यात्रा के दौरान यातायात नियमों का पालन करें. साथ ही श्रद्धालुओं से पुलिस प्रशासन का सहयोग करने और व्यवस्था बनाए रखने में योगदान देने का अनुरोध किया गया था. प्रशासन ने बताया कि महाशिवरात्रि के अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आगमन की संभावना को देखते हुए सुरक्षा और यातायात प्रबंधन के व्यापक इंतजाम किए गए थे, ताकि सभी श्रद्धालु सुरक्षित और सुगमता से भगवान शिव के दर्शन कर सकें. इस व्यवस्था का अनेकों ने लाभ उठाया.

Back to top button