शुभ-लाभ लकी ड्रॉ योजना को ग्राहकों का उत्स्फूर्त प्रतिसाद
खंडेलवाल ज्वेलर्स का आयोजन

वरुड /दि.6 – शहर के पार्डी चौक परिसर स्थित खंडेलवाल ज्वेलर्स में फिलहाल शुरु रहनेवाली शुभ-लाभ लकी ड्रॉ योजना को ग्राहकों का उत्स्फूर्त प्रतिसाद मिल रहा है.
यह शुभ-लाभ लकी ड्रॉ योजना 1 फरवरी से 31 मई 2026 तक ग्राहकों के लिए शुरु रहेंगी, ऐसी जानकारी खंडेलवाल ज्वेलर्स के संचालक राजेश खंडेलवाल ने मीडिया को बातचीत के दौरान दी. इस शुरु लाभ लकी ड्रॉ योजना अंतर्गत 15 हजार रुपयों के आभूषणों की खरिदी पर 1 कुपन दिया जा रहा है. प्रत्येक सप्ताह के गुरुवार को ग्राहकों की उपस्थिति में प्रमुख अतिथी के हाथों कुपन निकालकर 10 लकी विजेता ग्राहक को विविध प्रकार की भेटवस्तू वितरित की जा रही है. इस योजना में अनेक ग्राहक सहभागी होकर लाभ ले रहे है. हाल ही में गुरुवार को शाम 6 बजे के दौरान दै. कैलिफोर्निया टाइम्स के संपादक गिरीधर देशमुख, वरिष्ठ पत्रकार दीपक खंडेलवाल, चंद्रकांत भड, स्वप्निल आजनकर, तुषार अकर्ते, अविनाश बनसोड इन प्रमुख अतिथियों की उपस्थिति में शुभ-लाभ लकी ड्रॉ योजना अंतर्गत कुपन निकालकर विजेता ग्राहकों को भेंट वस्तूएं प्रदान की गई. इस समय संतोष गुल्हाणे को 5 पुरस्कार मिलें. इस समय खंडेलवाल ज्वेलर्स के संचालक राजेश खंडेलवाल ने अपने प्रास्ताविक से शुभ-लाभ लकी ड्रॉ योजना की जानकारी दी. इस समय सभी पत्रकार बंधुओं ने राजेश खंडेलवाल का शाल, श्रीफल व स्मृतिचिन्ह देकर सत्कार किया.
इस समय नगरसेविका सीमा कानुगो, सोनल चौधरी ग्रुप, खंडेलवाल समाज महिला ग्रुप सहित अन्य महिला, पुरुष ग्राहक बडी संख्या में उपस्थित थे. इस समय प्रश्नोत्तरी स्पर्धा, गायन स्पर्धा व विविध खेल भी आयोजित किए गए थे. इस समय उपस्थित ग्राहक और प्रमुख अतिथियों ने खंडेलवाल ज्वेलर्स के आभूषणों की गुणवत्ता और ग्राहकों को मिली हुई उत्कृष्ट सेवा के प्रति अपने शब्दों से संतोष व्यक्त किया. कार्यक्रम का संचालन रीना गिरी ने तथा आभार खंडेलवाल ज्वेलर्स के संचालक राजेश खंडेलवाल ने माना. कार्यक्रम की सफलतार्थ खंडेलवाल ज्वेलर्स की एचआर अश्विनी खंडेलवाल, मार्केटिंग प्रबंधक दीपक निंबालकर तथा अन्य सभी कर्मचारियों ने अथक परिश्रम किए.





