राज्य शिखर सहकारी बैंक

25 हजार करोड का घपला, कोई दोषी नहीं!

* अदालत ने मंजूर की क्लोजर रिपोर्ट
मुंबई /दि.28- प्रदेश की शिखर सहकारी बैंक में हजारों करोड के घोटाले का आरोप किया गया था. बीजेपी की सरकार पहली बार सत्ता में आने पर अजीत पवार सहित अनके बडे नेताओं पर इस बारे में केस दर्ज किये गये थे. किंतु अब इस प्रकरण की जांच की क्लोजर रिपोर्ट सामने आयी है. उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार, दिवंगत अजीतदादा पवार सहित 70 नेताओं को क्लीनचीट दी गई है. आर्थिक अपराध शाखा ने क्लोजर रिपोर्ट पेश की तो विशेष न्यायालय ने उसे स्वीकार कर लिया है.
महाविकास आघाडी सरकार आने के बाद शिखर बैंक घोटाला प्रकरण में पहला क्लोजर रिपोर्ट दाखिल किया गया था. शिंदे-फडणवीस सरकार सत्ता में आते ही दोबारा जांच करने की बात मुंबई पुलिस ने अदालत में कही थी. किंतु अजीत पवार के महायुति सरकार में सहभागी होते ही पुलिस ने फिर भूमिका बदली. विधानसभा चुनाव से ठीक पहले पुलिस ने नया आवेदन कोर्ट में दिया था. शिखर बैंक घोटाला प्रकरण के विरोध में याचिका रद्द करने मुंबई पुलिस ने कोर्ट में आवेदन किया था. अब पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा की क्लोजर रिपोर्ट विशेष अदालत में मंजूर कर ली है.

Back to top button