अमरावती कोर्ट परिसर से चोरी हुई बाइक बरामद, आरोपी गिरफ्तार

अमरावती/दि.23 – अमरावती कोर्ट परिसर से चोरी हुई एक मोटरसाइकिल को गाडगेनगर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बरामद कर लिया है तथा एक आरोपी को गिरफ्तार किया है.
जानकारी के मुताबिक वनारसी ग्राम निवासी शिकायतकर्ता नीलेश भाऊराव उमाकर (36) ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 12 मार्च् 2025 को वे काम के सिलसिले में अमरावती कोर्ट गए थे. उन्होंने अपनी पुरानी काली होंडा यूनिकॉर्न सीबी क्रमांक एमएच 27/सीएल 1490 नई इमारत के पीछे पार्क की थी. शाम को लौटने पर वाहन वहां से गायब मिला. काफी खोजबीन के बाद भी मोटरसाइकिल नहीं मिलने पर पुलिस ने धारा 303(2) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की. जांच के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने विजय नगर, गोपाल नगर निवासी 27 वर्षीय आरोपी जयदीप कमलसिंह चंदेल को हिरासत में लिया. आरोपी चोरी की गई काली होंडा यूनिकॉर्न एमएच 27/सीएल 1490 पर फर्जी नंबर प्लेट एमएच 27/सीजे 3052 लगाकर उपयोग कर रहा था. पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लगभग 50 हजार रुपये मूल्य की मोटरसाइकिल जब्त कर ली है. यह कार्रवाई गाडगेनगर पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक गोरखनाथ जाधव के नेतृत्व में की गई. आगे की जांच जारी है.

Back to top button