गीतांजली एक्सप्रेस में चोरी हुआ मोबाइल बरामद, आरोपी गिरफ्तार
बडनेरा रेलवे पुलिस की कार्रवाई

अमरावती/दि.20 – गीतांजली एक्सप्रेस के जनरल कोच में यात्रा के दौरान चोरी हुआ मोबाईल रेल्वे पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए बरामद कर लिया और आरोपी को गिरफ्तार किया है.
जानकारी के मुताबिक नालंदा प्लॉट साईनगर, अमरावती निवासी विशाल सुखदेवराव वानखेडे अपनी पत्नी के साथ शेगांव से बडनेरा की ओर यात्रा कर रहे थे. इसी दौरान ट्रेन में चढ़ते समय उनका सैमसंग कंपनी का करीब 32 हजार रुपये मूल्य का मोबाइल चोरी हो गया. घटना की जानकारी मिलते ही उन्होंने रेल्वे पुलिस स्टेशन बडनेरा में शिकायत दर्ज कराई. शिकायत के आधार पर रेल्वे पुलिस ने अपराध क्रमांक 32/2026 के तहत बीएनएस की धारा 305 (उ) के अंतर्गत मामला दर्ज किया. मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रभारी अधिकारी सहायक पुलिस निरीक्षक अर्चना गाढवे के नेतृत्व में टीम ने स्टेशन परिसर में सघन जांच शुरू की. जांच के दौरान पुलिस टीम ने दो संदिग्धों को हिरासत में लिया, जिनके पास से चोरी किया गया सैमसंग मोबाइल बरामद हुआ. इसके बाद अकोला के डाबकी रोड निवासी आरोपी इरफान शहा मेहताब शहा (55) के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई. बताया गया कि यह मोबाइल वानखेडे को उनकी पत्नी ने चार दिन पहले ही उपहार में दिया था, जिससे उनके लिए यह भावनात्मक रूप से भी महत्वपूर्ण था. मोबाइल मिलने पर उन्होंने रेल्वे पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया.