पैसों के लिए बीच रास्ते में रोककर मारपीट
गाडगेनगर थाना क्षेत्र की घटना, मामला दर्ज

अमरावती/दि.18 – बीच रास्ते में रोककर ब्याज के पैसों के लिए एक 52 वर्षीय व्यक्ति के साथ मारपीट कर उसे जान से मारने की धमकी दी गई. गाडगेनगर थाना क्षेत्र के साहू बाग परिसर में सोमवार 16 फरवरी की रात घटित इस घटना में गाडगे नगर पुलिस ने मंगलवार को दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया हैं.
जानकारी के मुताबिक विलास नगर गली नंबर पांच निवासी प्रदीप लालबहादुरकर विश्वकर्मा (52) नामक व्यक्ति का सिलाई मशिन रिपेअरिंग का दुकान है. उसके द्बारा गाडगे नगर थाने में दर्ज की गई शिकायत के मुताबिक वह सोमवार 16 फरवरी की रात 9.30 बजे के दौरान साहू बाग के सामनेवाले रोड से गुजर रहा था. तब उसे संतोष उर्फ बाबा लखन बौराशी और विक्की उर्फ विक्रम बहुरिया ने बीच रास्ते में रोककर ब्याज के पैसों की मांग की. तब प्रदीप विश्वकर्मा ने उनसे कहा कि पैसाेंं का पूरा हिसाब हो गया है. इस बात को लेकर दोनों ने विवाद कर उसके साथ मारपीट की. इस मारपीट में उसकी सोने की चैन और पैसे गिरने के साथ ही दोनों आरोपियों द्बारा जान से मारने की धमकी देने का आरोप शिकायत में किया है. पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 126, 118 (1), 351 (2), 352, 3 (5) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की है.





