आवारा श्वान ने 29 लोगों को काटा, 15 गंभीर

चांदूर बाजार के अस्पताल में मची अफरा-तफरी

चांदुर बाजार/दि.18 – मंगलवार का दिन शहरवासियों के लिए आवारा श्वान के आतंक से भरा रहा. एक आवारा श्वान ने आतंक बरपाते हुए 29 लोगों पर हमला कर काटकर घायल किया. शहर में शाम 7 से 8 बजे के बीच एक घंटे में यह आतंक का नजारा रहा.
श्वान द्बार काटे गए कुल 29 लोगों में से 15 की हालत गंभीर बताई जा रही हैं. घटना के बाद उपजिला अस्पताल में घायलों की भीड उमड पडी और स्थिति संभालने के लिए पुलिस को मौके पर पहुंचना पडा. हमले में बुजुर्ग और युवक दोनों शामिल हैं. नागरिकों ने इस घटना के लिए नगर परिषद की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया हैं. उनका कहना है कि आवारा श्वान पर नियंत्रण के लिए कोई ठोस व्यवस्था नहीं होने से ऐसे घटनाएं हो रही हैं.

* नहीं हो पाया नियंत्रण
एक घंटे के भीतर 29 लोगों पर हमला करने वाले श्वान को अभी भी कब्जे में नहीं लिया जा सका हैं. नगर परिषद में श्वान नियंत्रण दल नहीं होने के कारण हमलावर श्वान पर काबू पाना मुश्किल हो गया. नागरिकों का आरोप है कि आवारा श्वान पर नियंत्रण की व्यवस्था नहीं होने से यह गंभीर घटना घटी हैं.

Back to top button