फाइनल ईयर पार्टी में ड्रिंक में मिलाया नशा, छात्रा से रेप
वीडियो वायरल करने की धमकी देकर मांगे 5 लाख

* बडनेरा के दो भाईयों की करतूत
* रहाटगांव की होटल का इस्तेमाल
अमरावती /दि.21- एमएससीआईटी की पढाई कर रही छात्रा के साथ फाइनल ईयर पार्टी में बडा भयानक किस्सा हो गया. उसके साथ दो भाईयों ने रहाटगांव की होटल में ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर रेप किया, वीडियो बनाया. वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 5 लाख रुपए ऐंठने की कोशिश की. आखिर पीडिता का सब्र जवाब दे गया. उसने नांदगांव पेठ थाना पहुंच आपबीती की शिकायत दी है. पुलिस ने आरोपी चेतन गणेश अंबाडकर और आकाश गणेश अंबाडकर (दोनो निर्मला कॉलोनी जूनी बस्ती बडनेरा निवासी) के विरुद्ध विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया है. घटना उजागर होने से शिक्षा जगत में फिर खलबली मची है. उसी प्रकार अभिभावक वर्ग की चिंता बढ गई है. वे सोचने पर मजबूर हो रहे हैं कि, लडकियों को उच्च शिक्षा दिलाये अथवा नहीं.
* आर्वी की है पीडिता
भयंकर घटना की शिकार छात्रा आर्वी की रहने वाली बतायी जाती है. वह एमएससीआईटी का कोर्स कर रही थी. इसी कोर्स के सहपाठी विद्यार्थियों ने रहाटगांव की शतायू ग्रैंड होटल में पार्टी रखी थी. कोर्स दौरान चेतन और आकाश अंबाडकर से छात्रा की पहचान हुई थी. इसलिए बैच के गेट टू गेदर में चेतन अंबाडकर ने पीडिता को उक्त होटल में बुलाया. वहां कांच के गिलास में ड्रिंक पीने दिया.
* नशे में किया रेप और बनाया वीडियो
शिकायत के मुताबिक ड्रिंक पीने से छात्रा बेहोश हो गई. उसी हालत में आरोपी ने उस पर अत्याचार किया. उसका पीडियो भी बनाया. फोटो खींचे. छात्रा बेहोश होने से प्रतिकार नहीं कर सकी. यह घटना 26 मई 2025 की रहने की जानकारी भी शिकायत में दी गई है. घटना के बाद पीडिता को आरोपी ने घर छोड दिया.
* पीडिता घबराई, किसी से कह न सकी
शिकायत में पीडिता ने कहा कि, वह अपने साथ हुए अत्याचार से बेहद डर गई. डर के मारे उसने घर में भी किसी को इस बारे में नहीं बताया. जिसका आरोपी ने फायदा उठाया और बारंबार उससे शारीरिक सुख की मांग करने लगा. मांग पूरी न होने पर वीडियो और फोटो शेअर करने की धमकी देने लगा. शिकायत के अनुसार आरोपी आकाश गणेश अंबाडकर ने पीडिता को गालियां बकी. 5 लाख रुपए फिरौती मांगे. नहीं तो फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी दी. तब पीडिता ने पुलिस की राह ली. पुलिस ने उसकी शिकायत पर भादवि धारा 376, 354 अ, 354 ड, 384, 323, 504, 506, 34 के तहत दोनों आरोपियों को नामजद किया है. उपनिरीक्षक गजानन कवडे जांच कर रहे हैं.
* अभिभावक चिंताग्रस्त
एक और छात्रा के साथ हुए भयानक प्रकरण से अभिभावक वर्ग चिंतातुर हो गया है. शहर हो या गांव छात्राओं, युवतियों के शोषण की घटनाएं आये दिन उजागर हो रही है. जिससे माता-पिता सोच रहे हैं कि, बेटी को उच्च शिक्षा दिलाये अथवा नहीं. स्मार्ट फोन के दौर में वीडियो और फोटो अत्यंत सामान्य बात हो गई है. किंतु उसके इस प्रकार भद्दे उपयोग के कारण समस्त सामाजिक परिवेश के लिए भीषण समस्या पैदा हो रही है.





