सफलता कर देती सभी बाधाएं दूर
कुलदीप रामटेके का प्रतिपादन

* बामसेफ की युवा शिक्षण परिषद जागृति मुहिम
अमरावती/दि.23 – स्पर्धा परीक्षा की तैयारी करते समय इच्छा शक्ति प्रबल रहने पर ही सफलता मिलती हैं. बाबा साहब के दिखाए मार्ग पर चलने से निश्चित ही यशस्वी होंगे. सफल होते ही आपके बारे में होनेवाली सभी बातें बंद हो जाती हैं. यह कहना रहा मुंबई के विचारक इंजीनियर कुलदीप रामटेके का.
वे बामसेफ द्बारा कांशीराम जयंती उपलक्ष्य आयोजित युवा शिक्षण परिषद जागृति मुहिम में पालक विद्यार्थी संवाद कार्यक्रम में रविवार को बोल रहे थे. राजीव खोब्रागडे, आकाश खोब्रागडे, आशीष फुलझेले मंचासीन थे. रामटेके ने कहा कि विश्वस्तर की परीक्षा देने विद्यार्थियों को मोबाइल हैंडसेट से दूरी बनानी होगी. मोबाइल के कारण विद्यार्थी बुध्दिमान होने की कल्पना को खारीज करते हुए रामटेके ने कहा कि विश्व के कई देशों में विद्यार्थियों के मोबाइल हैंडसेट उपयोग पर प्रतिबंध हैं. शिक्षा ग्रहण करना साधना समान हैं. अत: हडबडी न करते हुए ध्यान पूर्वक अध्ययन करने का आवाहन उन्होंने किया. शैक्षणिक जागृति अभियान अंतर्गत मंचासीन मान्यवरों ने विद्यार्थियों को उपयोगी मार्गदर्शन किया. देश विदेश में शिक्षा और स्कॉलरशिप के बारे में भी विस्तार से बताया. आशीष फुलझेले ने उच्च शिक्षा हेतु मिलनेवाली स्कॉलरशिप की जानकारी न होने से काफी विद्यार्थियों का नाहक नुकसान होने की ओर ध्यान खीचा.
प्रस्तावना बामसेफ के विशाल गजभिये ने रखी. संचालन राहुल पाटिल और आभार प्रदर्शन रोहित मेश्राम ने किया. देवेंद्र ढोके, संदीप पाटिल , संकेत भालेकर, प्रा. राजकपुर डोंगरे, संदीप नरगडे, विजय दांडगे, विजय घरडे, सचिन बनसोड, वसंत पाटिल, वासुदेव डोंगरे, चंद्रहास खोब्रागडे, राष्ट्रसंघ खडसे आदि ने आयोजन हेतु सहकार्य किया.





