संघ के शताब्दी वर्ष निमित्त निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन

निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का 169 लोगों ने लिया लाभ

अमरावती/दि.1- राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सेवा, त्याग, समर्पण एवं देशभक्ति की भावना से प्रेरित भव्य निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं उपचार शिविर का सफल आयोजन किया गया. इस शिविर में कुल 169 लोगों ने लाभ उठाया. यह शिविर कैंसर रिलीफ सोसायटी परिसर, दीप हॉस्पिटल के सामने, बेलपुरा रोड, मरीमाता मंदिर के समीप आयोजित किया गया, जहां बड़ी संख्या में नागरिकों ने स्वास्थ्य जांच करवाई और विशेषज्ञ डॉक्टरों से परामर्श प्राप्त किया.
शिविर में विभिन्न विशेषज्ञ डॉक्टरों ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं. इनमें डॉ. साक्षी जिंतुरकर (एमडी, जनरल फिजिशियन), डॉ. जयनित मालवीय (एमबीबीएस, डीएनबी ऑर्थोपेडिक्स), डॉ. सुभाषचंद्र वासनिक (हेल्थ स्पेशलिस्ट), डॉ. यश पाठक (एमबीबीएस, एमएस ऑप्थैल्मोलॉजी) एवं डॉ. पल्लवी कटई (बीडीएस) शामिल रहे. शिविर में सैकड़ों मरीजों का निःशुल्क परीक्षण कर आवश्यक दवाइयों का वितरण भी किया गया.
आपातकालीन स्थिति में तत्पर सेवा शिविर के दौरान एक गंभीर घायल मरीज को लाया गया, जिसके सिर में गहरी चोट से रक्तस्राव हो रहा था. मौके पर मौजूद डॉक्टरों ने तुरंत प्राथमिक उपचार करते हुए घाव की सफाई कर टांके लगाए और आवश्यक उपचार प्रदान किया. डॉक्टरों की तत्परता से मरीज की स्थिति समय रहते नियंत्रण में आ गई.
यह शिविर विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, भारतीय जनता युवा मोर्चा, भारतीय जनता पार्टी एवं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया. कार्यक्रम में प्रमुख अतिथि के रूप में देवदत्त शर्मा, दिलीप पोपट, बंटी पारवानी, विक्की शर्मा, ओम नावंदर, सुमित कलंत्री, अनिल साहू, गौरव लूणावत, चेतन वाटनकर, संदेश उरखड़े, कीर्तिदीप सराफ और दिनेश शिंग उपस्थित रहे.
शिविर के मुख्य आयोजक चंद्रकुमार उर्फ लप्पीभैया जाजोदिया (लप्पीभैया टीम) एवं प्रोजेक्ट चेयरमैन राजन आडतिया रहे. डॉ. साक्षी जिंतुरकर के नेतृत्व में माधुरी काड़ासर्पे, सीमा गुर्दे, वंदना बोबडे, जोरौना सावडे, सूरज वर्मा, हिमांशु अटाले, आकाश पाटिल, संतोष पुंडेकर, विशाल राउत, रोशन गुप्ता, उत्कर्ष लांडे, प्रथमेश आडउ और अंजली दाभाड़े सहित सभी सहयोगियों के प्रयास से शिविर सफल रहा.
अंत में आयोजकों ने सभी डॉक्टरों, सहयोगियों और नागरिकों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे जनसेवा कार्य जारी रखने का संकल्प लिया.

Back to top button