चिखलदरा के सुमिता ‘ग्राम में मनरेगा बचाओ अभियान’
युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष राहुल येवले ने ग्रामीणों के साथ साधा संवाद

चिखलदरा /दि.17 – तहसील के सुमिता ग्राम में ‘ग्राम में मनरेगा बचाओ अभियान’ के तहत एक कार्यक्रम का आयोजन युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष राहुल येवले की अध्यक्षता में किया गया था. इस अवसर पर उपस्थित ग्रामिणों से मनरेगा के मजदूरों के अधिकारों की रक्षा को लेेकर चर्चा की गई. इस दौरान ग्रामवासियों और मान्यवरों के हस्ते राहुल येवले का पुष्पगुच्छ प्रदान कर सत्कार किया गया.
इस अवसर पर राहुल येवले ने कहा कि, अमरावती जिला युवक कांग्रेस अध्यक्ष पद पर मेरी नियुक्ति होने पर ग्रामवासियों द्वारा मेरा सत्कार किया जाना मेरे लिए बडी उपलब्धि है. आप सभी का स्नेह और विश्वास मुझे जनसेवा के पथ पर कार्य करने में अधिक उर्जा और शक्ति देता है. ऐसा कहते हुए उन्होंने ग्रामीणों का आभार व्यक्त किया. इस समय सरपंच कालू बेठेकर, पतिराम चिमोटे, शिकारी भैया, सोनाजी भैया, लाबू भैया, शेडलीवार सहित बडी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित थे.





