दादा की कुर्सी को नमस्कार कर सुनेत्रा पवार पदारुढ

सिद्धी विनायक के दर्शन कर पहली बार मंत्रालय पहुंची

* कैबिनेट बैठक में भी सहभागी
मुंबई /दि.10- उपमुख्यमंत्री अजीत दादा पवार के निधन पश्चात उसी पद पर पदारुढ उनकी पत्नी सुनेत्रा पवार ने आज सिद्धी विनायक गणपति के दर्शन कर मंत्रालय के 6 वें माले पर अजीत दादा के कार्यालय में पद संभाला. उन्होंने कुर्सी पर बैठने से पहले उसे नमस्कार किया. इसी कुर्सी पर अजीत दादा विराजते थे. बडा भावपूर्ण क्षण रहा. सुनेत्रा पवार के संग कार्यकारी अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल और पुत्र पार्थ पवार भी इस समय मौजूद थे.
उल्लेखनीय है कि, सुनेत्रा पवार आज सबेरे ही बारामती से मुंबई पहुंची. उन्होंने देवगिरी बंगले पर गई. फिर मंत्रालय पहुंची. उपमुख्यमंत्री के रुप में पदसूत्र ग्रहण किए. वे चैत्यभूमि भी गई. जहां डॉ. बाबासाहब आंबेडकर को नमन किया. मंत्रालय में उन्होंने सर्वप्रथम अहिल्यादेवी होलकर, सावित्री फुले, छत्रपति शिवाजी महाराज, डॉ. बाबासाहब आंबेडकर को श्रद्धासुमन अर्पित किए. यह भी बता दें कि, अजीत दादा के गत 28 जनवरी को विमान हादसे में निधन पश्चात सुनेत्रा पवार को गत 31 जनवरी को उपमुख्यमंत्री के रुप में शपथ दिलाई गई. पति पश्चात पत्नी का उपमुख्यमंत्री बनना यह देश का पहला वाकया रहा.

Back to top button