सुनेत्रा पवार बनी राकांपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष
राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में हुआ फैसला

मुंबई/दि.26 – अजीत पवार गुट वाली राकांपा के मुंबई में वरली डोम स्थित कार्यालय में आज पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक हुई. जिसमें राष्ट्रीय कार्यकारिणी के पदाधिकारियों व सदस्यों सहित प्रदेश पदाधिकारियों व सदस्यों ने पार्टी नेत्री व उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा अजीत पवार को सर्वसम्मती से पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष घोषित करने पर अपनी सहमती दर्शायी. जिसके उपरांत डेप्युटी सीएम सुनेत्रा पवार को अजीत पवार गुट वाली राकांपा की सर्वसम्मती से राष्ट्रीय अध्यक्ष घोषित किया गया.
इस महत्वपूर्ण बैठक में पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष सांसद प्रफुल पटेल, प्रदेशाध्यक्ष सुनील तटकरे तथा प्रदेश उपाध्यक्ष व विधान मंडल समन्वयक विधायक संजय खोडके सहित पार्टी के सभी प्रमुख पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित थे.