सुनेत्रा पवार कल लेगी बडा फैसला!

राकांपा करेंगी अपने विधायकों के साथ अहम बैठक

* दोनों गुटों के विलय
मुंबई /दि.16 – प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है. राकांपा के दोनों गुटों के संभावित विलय को लेकर 17 फरवरी को बडा फैसला हो सकता है. उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार ने अपने विधायकों की अहम बैठक बुलाई है. जिसमें भविष्य की रणनीति और विलय के मुद्दे पर चर्चा होने की संभावना है.
सूत्रों के मुताबिक यह बैठक मुंबई में होने जा रही है. माना जा रहा है कि पार्टी के वरिष्ठ नेता और सभी विधायक इस बैठक में शामिल होंगे. बैठक में सुनेत्रा सभी विधायकों से वन टू वन मुलाकात कर उनके मन की बात जानेंगी. इसके बाद राकांपा (अजीत) की दिशा को लेकर स्पष्ट तस्वीर सामने आ सकती है. पार्टी के सभी विधायकों और प्रमुख नेताओं को मंगलवार तक मुंबई पहुंचने कहा गया है. कैबिनेट बैठक के तुरंत बाद राष्ट्रवादी की यह अहम मीटिंग हो सकती है.
* वलसे पाटिल ने दिए थे संकेत
पूर्व मंत्री दिलीप वलसे पाटिल ने हाल ही में एक कार्यक्रम के दौरान इस बैठक के संकेत दिए थे. उन्होंने कहा था कि, दोनों गुटों के विलय को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा होने वाली है और वरिष्ठ नेतृत्व जल्द निर्णय ले सकता है. हालांकि, विलय के मुद्दे पर कृषि मंत्री दत्तात्रय भरणे ने कहा कि, अजीत की पत्नी सुनेत्रा पवार को निर्णय लेने देना चाहिए. वहीं, राकांपा (अजीत) प्रदेश अध्यक्ष सुनील तटकरे ने भी कहा कि, अंतिम निर्णय शीर्ष नेतृत्व ही करेगा.

Back to top button