बच्चा चोरी का संदिग्ध आरोपी दबोचा

भीड ने डिप्टी ग्राउंड पर खूब धोया

* आरोपी के दो साथी फरार होने की खबर
अमरावती/दि.17 – शहर में बच्चा चोरी के आरोपी पुन: सक्रिय होने की अफवाहों के बीच आज पूर्वान्ह 11 बजे नागपुरी गेट थानांतर्गत डिप्टी ग्राउंड में भीड ने एक संदिग्ध को दबोच जमकर पीट डाला. समय पर पुलिस पहुंच गई अन्यथा पब्लिक उक्त आरोपी का शायद काम तमाम कर देती. समाचार लिखे जाने तक पुलिस ने संदिग्ध आरोपी की पडताल गंभीरता से शुरु की है. यह भी बताया जाता है कि, आरोपी के दो साथी मौके से भाग खडे होने में सफल रहे.
* जोरदार चर्चा और अचानक पकडा युवक
सोशल मीडिया पर इन दिनों जोरदार चर्चा चल रही है कि, शहरी क्षेत्र में मासूमों की चोरी करने वाला गिरोह सक्रिय है. इसी चर्चा के कारण आज डिप्टी ग्राउंड पर एक बच्चे के साथ तीन संदिग्ध लोगों को देखते ही कुछ युवकों ने उन्हें रोका. दो आरोपी और बच्चा भाग गये. एक युवक भीड के हाथ लग गया. भीड ने उस पर बच्चा चोरी का संदेह व्यक्त कर पिटाई शुरु कर दी. तभी किसी ने नागपुरी गेट थाने को सूचना दी. पुलिस ने समय गंवाए बगैर मौके पर पहुंच किसी तरह भीड के कब्जे से संदिग्ध को अपने ताबे में लिया. थाने लाया.
* बैतूल निवासी होने का खुलासा
पकडा गया संदिग्ध युवक मध्यप्रदेश के बैतूल का रहने वाला होने की जानकारी दी गई है. पुलिस उसका वैरिफिकेशन करने में जुटी है. बैतूल सहित यहां-वहां पुलिस और जांच एजेंसी को सूचित किया गया है. सोशल मीडिया पर दो रोज से एक ऑडियो क्लीप वायरल हुई थी. जिसमें महिला की आवाज में आगाह किया गया था कि, बच्चे वाले होशियार रहे. उन्हें कैम्प एरिया में घेर लिया गया था. ऐसे और अन्य चर्चा व अफवाहों के बीच आज सबेरे संदिग्ध व्यक्ति पुलिस के हाथ लग गया.

Back to top button