काम न करने वाले ठेकेदारों पर कार्रवाई करें
विधायक प्रताप अडसड की मांग

धामणगांव रेल्वे/दि.2 – पिछले साल जलकिल्लत के काम सही तरीके से नहीं हुए थे. ग्रीष्मकाल खत्म होने के पहले जलकिल्लत महसूस हुई थी. काम पूर्ण न करने वाले ठेकेदारों पर कडी कार्रवाई करें, ऐसी मांग विधायक प्रताप अडसड ने विधानसभा में की है.
जलापूर्ति व स्वच्छता के प्रश्न पर विधायक अडसड ने चर्चा करते हुए कहा कि, राज्य सरकार ने पिछले साल जलकिल्लत दूर करने के लिए 14 करोड की निधि मंजूर की थी. पहली किश्त 3.5 करोड अदा की थी. अभी भी 9.5 करोड न मिलने से अनेक हिस्से में जलकिल्लत के अधूरे काम हुए है.
जल जीवन मिशन के 12 करोड बकाया है. पाइप लाइन व पानी की टंकी के काम पूरे नहीं हुए है. धामणगांव निर्वाचन क्षेत्र में हैंडपंप दुरुस्ती के लिए केवल एक गाडी आती है. तकनीकी ठेके समाप्त हो चुके है. जलापूर्ति व स्वच्छता उपक्रम अंतर्गत सरपंच व आशा सेविका के नाम पर खाते रहने पर निधि दी जाती है. फिलहाल प्रशासक नियुक्ति की प्रक्रिया चल रही है.