प्राप्त शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई कर अंतिम रिपोर्ट पेश करें

विभागीय लोकशाही दिन, 10 प्रकरणों पर सुनवाई

* संभागीय आयुक्त डॉ. श्वेता सिंघल ने दिए निर्देश
अमरावती/दि.10 -विभागीय लोकशाही दिन में दर्ज होने वाले मामलों पर निर्धारित समयसीमा में कार्यवाही करते हुए अंतिम रिपोर्ट पेश की जाए. लंबित प्रकरण नए लोकशाही दिन में न आएं. अगले लोकशाही दिन के पहले ही अंतिम निराकरण कर प्रकरण बंद किया जाए, यह निर्देश संभागीय आयुक्त डॉ. श्वेता सिंघल ने संबंधित विभाग प्रमुखों को दिए. लोकशाही दिन में दर्ज कुल 10 प्रकरणों पर चर्चा कर इसके तहत आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश भी उन्होंने संबंधित विभाग को दिए.
विभागीय आयुक्तालय के सभागृह में आयुक्त श्वेता सिंघल की अध्यक्षता में लोकशाही दिन का कामकाज हुआ. इस समय अपर आयुक्त संजय जाधव, उपायुक्त संतोष कवडे, उपायुक्त राजू फडके सहित राजस्व, पुलिस, महापालिका, सहकारिता, कृषी, जलसंधारण व ऊर्जा विभाग के अधिकारी तथा पांचो जिले के जिलाधिकारी व संबंधित अधिकारी ऑनलाइन उपस्थित थे.

Back to top button