समृद्धि महामार्ग पर टैंकर में लगी आग, चालक जिंदा जला

रात 10.30 बजे की घटना

मुंबई /दि.11 – मुंबई से नागपुर की ओर जा रहे एक तेज रफ्तार तेल टैंकर पाथरे शिवार में आगे चल रहे ट्रक से पीछे जा टकराया. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि, टैंकर के कैबिन में तुरंत आग लग गई. जिसमें फंसकर चालक की जिंदा जलने से मौत हो गई. मृतक की पहचान हिशोबलाल राउत (36, भंडारा) के रुप में हुई है.
नियंत्रण खोने से हुआ हादसा : पुलिस के अनुसार, नागपुर कॉरिडोअर पर चैनल नंबर 532.8 के पास इंधन लेकर जा रहे टैंकर (एमएच-49/बीझेड-3187) के चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया जिससे वह आगे चल रहे स्क्रैप से लदे ट्रक (एमएच-04/एफपी-2008) से टकरा गया. हादसे के बाद टैंकर का अगला हिस्सा आग का गोला बन गया.
महामार्ग सुरक्षा दल पहुंचा मौके पर : इस हादसे की सूचना मिलते ही महामार्ग सुरक्षा बल, संजीवनी एम्बुलेंस और कोपरगांव चीनीमिल की दमकल गाडियां मौके पर पहुंची. कडी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक टैंकर चालक की मौत हो चुकी थी.

Back to top button