मवेशी सामने आने से हुई दुर्घटना में शिक्षक की मौत, एक घायल
यवतमाल जिले के ढाणकी-बिटरगांव मार्ग की घटना

यवतमाल/दि.9 – मवेशी सामने आने से हुई दुर्घटना में उमरखेड पंचायत समिति अंतर्गत कार्यरत एक शिक्षक की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई. जबकि दूसरा शिक्षक गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे उपचार के लिए नांदेड रेफर किया गया हैं. यह दुर्घटना शनिवार की रात ढाणकी- बिटरगांव मार्ग पर जोशी के खेत के पास घटित हुई. मृतक शिक्षक का नाम ओमप्रकाश बोरीकर (38) हैं. जबकि जख्मी शिक्षका का नाम रामदास शेलके हैं.
जानकारी के मुताबिक दोनों शिक्षक शनिवार को दुपहिया वाहन पर सवार होकर बिटरगांव से ढाणकी की तरफ आ रहे थे. जोशी के खेत के पास अचानक एक मवेशी सामने आ जाने से दुपहिया की उस मवेशी से भिडंत हो गई. इस भीषण दुर्घटना में ओमप्रकाश बोरीकर का गाडी पर से संतुलन बिगडने से वह और उसका साथी शिक्षक नीचे गीर पडे. सिर पर गंभीर चोटे आने से ओमप्रकाश बोरीकर की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई. दूसरा शिक्षक रामदास शेलके गंभीर रूप से घायल हो गया. मार्ग से गुजरनेवाले नागरिकों ने दोनों को ढाणकी के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया, जहां डॉक्टरों ने ओमप्रकाश बोरीकर को मृत घोषित किया. जख्मी रामदास शेलके की हालत गंभीर रहने से उसे प्राथमिक उपचार के बाद नांदेड रेफर किया गया हैं.
शोकाकुल वातावरण में अंत्येष्टि
मृत ओमप्रकाश बोरिकर का पोस्टमार्टम करने के बाद उसका पार्थिक रिश्तेदारों को सौंपा गया. उमरखेड तहसील के गाडीबोरी गांव में शोकाकुल वातावरण में रविवार 8 मार्च को उसका अंतिम संस्कार किया गया. उसके पीछे पत्नी, एक बेटा, एक बेटी का भरापुरा परिवार हैं.





