मासुम छात्रा से अश्लिल हरकत करनेवाला शिक्षक गिरफ्तार
शाला में गलत इरादे से स्पर्श किए जाने की शिकायत

अल्लीपुर/दि.21 – अल्लीपुर थाना क्षेत्र में आनेवाले एक जिला परिषद शाला के शिक्षक द्बारा छात्रा से गलत हरकत की गई. यह घटना गुरूवार को घटित हुई. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया हैं. शुक्रवार की शाम उसे न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल रवाना कर दिया गया हैं.
शिक्षण का पवित्र कार्य करनेवाले एक शिक्षक ने शाला की छात्रा से घृणास्पद बर्ताव किया रहने का गंभीर मामला सामने आया हैं. इस प्रकरण में एक नहीं बल्कि चार छात्राओं के साथ अश्लिल हरकत किए जाने की बात उजागर हुई हैं. इस प्रकरण के आरोपी शिक्षक के खिलाफ अल्लीपुर पुलिस ने विविध धाराओं के तहत मामला दर्ज किया हैं. गुरूवार की रात आरोपी दीपक मंडलीक (40) नामक शिक्षक को गिरफ्तार किया गया हैं. अल्लीपुर थाना क्षेत्र में आनेवाले एक गांव की जिला परिषद शाला में पीडित छात्रा चौथी कक्षा में पढती हैं. दीपक नामक शिक्षक उसी शाला में विद्यार्थियों को पढाता था. पीडित छात्रा समेत उसकी और चार सहेली भी उसी शाला में शिक्षा ले रही हैं. शिक्षा के बहाने आरोपी शिक्षक इन छात्राओं से बार-बार अश्लिल हरकत करता था.
* एक माह से सिलसिला जारी
यह सिलसिला फरवरी माह से जारी था. आखिरकार त्रस्त छात्राओं ने शाला की शिकायत पेटी में शिकायत डाली. इस शिकायत में शिक्षक द्बारा किए गए बैड टच का उल्लेख किया गया था. यह शिकायत मुख्याध्यापक ने मुख्यध्यापक के प्रकाश में आने के बाद उन्होंने तत्काल बैठक बुलाकर इस प्रकरण को गंभीरता से लिया. इसके अलावा जांच शुरू की. संबंधित छात्रा की जांच कर जिला परिषद शिक्षण विभाग को भी जानकारी दी गई. पश्चात मुख्याध्यापक ने पीडित छात्रा के शिकायत के आधार पर आरोपी शिक्षक दीपक मंडलीक के खिलाफ अल्लीपुर थाने में मामला दर्ज करने के लिए शिकायत की गई. घटनास्थल पर पुलगांव की उपविभागीय पुलिस अधिकारी वंदना तारखेले ने भेंट दी. अल्लीपुर पुलिस ने आरोपी को गुरूवार को गिरफ्तार कर लिया.





