कल तहसीलस्तरीय जनसंवाद व शिकायत निवारण कार्यक्रम
गांव में ही किया जायेगा नागरिकों की समस्या का निराकरण

अमरावती / दि.17 – पालकमंत्री चंद्रशेखर बावनकुले की अगुवाई में ‘मुख्यमंत्री समृध्द पंचायत राज अभियान’ को प्रभावी रूप से चलाने और नागरिकों की समस्याओं का निवारण करने के लिए कल बुधवार 18 फरवरी को जिले की सभी तहसीलों में ‘तहसील स्तरीय जनसंवाद व शिकायत निवारण’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. जिसमें नागरिकों की समस्या गांव में ही सुनी जायेगी और समस्या का निराकरण किया जायेगा.
इस कार्यक्रम में नागरिकों की व्यक्तिगत व सार्वजनिक शिकायतें , विविध विकास कामों की स्थिति, प्रलंबित प्रस्ताव और स्थानीय स्तर पर महत्वपूर्ण प्रश्नों की समीक्षा की जायेगी. इस अवसर पर तहसील, जिला परिषद तथा संबंधित तहसील के सभी विभाग के अधिकारी, राजस्व अधिकारी ग्राम सचिव और कृषि सहायक उपस्थित रहेंगे.
प्रशासन द्बारा तहसील स्तरीय जन संवाद और शिकायत निवारण कार्यक्रम के लिए समन्वयक अधिकारियों को तहसील निहाय जवाबदारी सौंपी है. उनकी उपस्थिति में तहसीलस्तरीय जनसंवाद व शिकायत निवारण कार्यक्रम संपन्न होगा. साथ ही जिला परिषद से संबंधित तहसील के अन्य विभागों के अधिकारी, ग्राम राजस्व अधिकारी कृषि सहायक उपस्थित रहकर ग्रामवासियों की शिकायतों का निवारण करें, ऐसे निर्देश जिलाधिकारी आशीष येरेकर ने दिए है.





