चायना चाकू के साथ आरोपी गिरफ्तार

फ्रेजरपुरा पुलिस की कार्रवाई

अमरावती/दि.6 गुरूवार 5 फरवरी को पुलिस आयुक्तालय क्षेत्र में अपराध शाखा की टीम पेट्रोलिंग कर रही थी. इसी दौरान प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शेख सरवर शेख साजिद, निवासी यास्मिन नगर, अमरावती को हिरासत में लिया.
आरोपी विश्रामगृह के पास व्यंकयापुरा की ओर जाने वाले मार्ग पर चायना चाकू लेकर सार्वजनिक स्थान पर दहशत फैलाते हुए पाया गया. पुलिस ने तत्परता से उसे काबू में लेकर तलाशी ली, जिसमें उसके पास से चायना चाकू बरामद किया गया. आरोपी के खिलाफ फ्रेजरपुरा पुलिस थाने में आर्म्स एक्ट की धारा 4/25 तथा महाराष्ट्र पुलिस अधिनियम की धारा 135 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है. आगे की जांच पुलिस द्वारा की जा रही है.

Back to top button