अग्रवाल समाज ने किया अनिल अग्रवाल और पूजा अग्रवाल का स्नेहिल सत्कार

विकास के लिए कटिबध्द - अनिल अग्रवाल

* अग्रसेन भवन में जुटे सैकडों समाज बंधु- भगिनी
* उचित स्थान मिलते ही अग्रसेन महाराज की प्रतिमा की स्थापना
अमरावती / दि.9 – श्री अग्रवाल समाज अमरावती की ओर से महानगरपालिका के स्वीकृत नगरसेवक चुने जाने उपलक्ष्य श्री अग्रसेन स्मारक समिति और श्री भूतेश्वर महादेव मंदिर संस्थान अध्यक्ष अनिल अग्रवाल तथा मनपा चुनाव में विजयी नगरसेविका पूजा कौशिक अग्रवाल का रविवार दोपहर स्नेहिल एवं उत्साहपूर्ण सत्कार किया गया. इस समय मंच पर समाज अध्यक्ष विजय केडिया, सचिव अजय चौधरी, कोषाध्यक्ष संजय झुनझुनवाला, महिला अध्यक्ष समता केडिया, सखीमंच अध्यक्ष श्वेता केडिया, युवक अध्यक्ष कपिल अग्रवाल आदि विराजमान थे. उसी प्रकार संयोजक विनोद अग्रवाल, संजय अग्रवाल तलवेल, नरेंद्र छावछरिया, सुनील केडिया, अनिल पी अग्रवाल, अमित मित्तल, सचिन मित्तल भी प्रमुखता से उपस्थित रहे. समारोह में अग्रवाल समाज बंधु- भगिनी की उत्साहपूर्ण उपस्थिति रही.
समाज विकास के लिए कटिबध्द
स्वीकृत नगरसेवक और दैनिक अमरावती मंडल के संपादक अनिल अग्रवाल ने कहा कि समाज विकास के लिए वे और सभी निश्चित ही वचनबध्द है. समाज के किसी भी सदस्य का महानगरपालिका संबंधी कार्य तत्परता से होगा. महिला दिवस पर नारियों को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए अनिल अग्रवाल ने महिलाओं के हित में भी मनपा के माध्यम से कार्य करने का वचन दिया. उन्होंने यह भी कहा कि अग्रसेन महाराज समाजवाद के प्रणेता रहे हैं. अमरावती शहर में उनकी सुंदर प्रतिमा लगानी है. उचित प्रायवेट कार्नर 100- 150 फीट जगह उपलब्ध होते ही एक माह के अंदर वह प्रतिमा स्थापित करने की घोषणा अनिल अग्रवाल ने उपस्थितों की जोरदार तालियों के बीच की. अनिल अग्रवाल ने कहा कि उनके सिध्दांत कांग्रेस पार्टी से मेल खाते हैं. वे समाज की ओर से कांग्रेस पार्टी का भी आभार व्यक्त करते हैं.
समाज के लिए सदैव तत्पर
मनपा नवनिर्वाचित नगरसेविका और बीजेपी नेता पूजा कौशिक अग्रवाल ने कहा कि समाज के लिए पहले भी तत्पर थे. नगरसेविका बनने के बाद जिम्मेदारी बढ गई है. समाज हेतु सदैव तत्पर रहने की बात उन्होंने कही. इस समय कौशिक अग्रवाल का भी समयानुकूल संबोधन हुआ. पूजा अग्रवाल की चुनावी विजय में कौशिक अग्रवाल का स्वाभाविक रूप से महत्वपूर्ण रोल रहा है. वे बीजेपी के निष्ठावान रहने के साथ अपने क्षेत्र और लोगों के लिए रात दिन तत्पर रहनेवाले कार्यकर्ता के रूप में प्रसिध्द हैं.
समाज के लिए गौरव के क्षण
समाज अध्यक्ष विजय केडिया ने आज के सत्कार समारोह को समस्त समाज के लिए अभिमान के पल बताया. आपने कहा कि अग्रवाल समाज सामाजिक कार्यो में सदा अग्रणी रहा है. उसे स्वीकृत नगरसेवक का पद मिलना समाज के लिए प्रसन्नता और गौरव की बात है. अनिल अग्रवाल के नगरसेवक बनने से महापालिका में समाज की पैठ निश्चित ही वृध्दिंगत हुई है.
संचालन सुनील अग्रवाल, अमित अग्रवाल ने किया. आभार प्रदर्शन सचिव अजय चौधरी ने किया. सर्वश्री सतीश गोयनका, कैलाश अग्रवाल, पंकज चौधरी, मोहन नांगलिया, अनिल अग्रवाल, अमित अग्रवाल, सचिन मित्तल, दिलीप केडिया, विजय बी अग्रवाल, अनिल पी अग्रवाल, अशोक नांगलिया, प्रमोद सिंघानिया, वीरेंद्र गणेडीवाल, राजू चूडीवाला, सुभाष अग्रवाल, अवध अग्रवाल, भरत अग्रवाल, दीपक धामोरिया, सियाराम अग्रवाल, मनीष केडिया, गजेन्द्र केडिया, गिरीश जालान, डॉ. समीर केडिया, विक्रम केडिया, कैलाश केडिया, श्रीराम नांगलिया, प्रवीण सुरेशचंद्र अग्रवाल, हनुमानसेठ अग्रवाल, सतीश राजपुरिया, संजय अग्रवाल, सुनील एम अग्रवाल, प्रमोद भरतिया, रमेश केडिया, अनिल नरेडी, डॉ. अशोक नरेडी, डॉ. सतीश अग्रवाल, राजेंद्र केडिया, प्रशांत भिवसरिया, पवन भूत, मनीष जालान, प्रकाश केडिया, प्रद्युम्न अग्रवाल, जीतू अग्रवाल, अनिल एम अग्रवाल, हरीशचंद्र गोयल, राजेश मित्तल, मीनाक्षी केडिया, सीमा अवध अग्रवाल, कविता चौधरी, प्रतीती अग्रवाल चूडीवाला, सुनीता भरतिया, साधना अग्रवाल, पुष्पा अग्रवाल, आशा अग्रवाल, रमा अग्रवाल, कविता अग्रवाल, श्वेता केडिया, रानू अग्रवाल, टीना केडिया, सुधा अग्रवाल, श्वेता अग्रवाल, मंजू अग्रवाल, मंजू माधोगडिया, संतोष माधोगडिया, श्वेता कारिवाल, निकिता गोयनका, अलका गोयनका, सारिका लोया, सारिका पसारी, संध्या चूडीवाला, अनीता अग्रवाल, सरिता भिवसरिया, सरिता केडिया, सावित्री जालान, मीना केडिया, मंजू धामोरिया, अनुश्री लोया, स्मिता केडिया आदि अनेकानेक समाज बंधुओं- भगिनी की सत्कार समारोह में उपस्थिति रही.

Back to top button