रंगारंग रहा जी.डी.पब्लिक स्कूल का वार्षिक स्नेह सम्मेलन
नौनिहालों की एक से बढकर एक प्रस्तुति ने किया मुग्ध

अमरावती/दि.18 – मंगलधाम कॉलनी के जी.डी.पब्लिक स्कूल ने शैक्षणिक वर्ष 2025-26 का वार्षिक स्नेहसम्मेलन सखा मंगलम में उत्साहपूर्ण माहौल में मनाया. सखा मंगलम में आयोजित स्नेहसम्मेलन में नौनिहालों की एक से बढकर एक प्रस्तुति ने उपस्थितों को मुग्ध कर दिया. इस कार्यक्रम ने छात्रों की सर्जनशीलता, संस्कारमूल्य शिक्षा और स्कूल के सर्वांगीण विकास की दृष्टि से चलाए जाने वाले उपक्रम का दर्शन कराया.
कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक सरस्वति पूजन और दीपप्रज्वलन से हुई. इस अवसर पर प्रमुख अतिथि के रूप में वडाली-एसआरपीएफ प्रभाग की नवनिर्वाचित नगर सेविका ममता आवारे, पंचफुला चव्हाण, नगर सेवक विक्की वानखडे, संत गाडगे बाबा अमरावती विद्यापीठ के सिनेट सदस्य अमोल देशमुख, सामाजिक कार्यकर्ता प्रदीप भड, रहमत खान उपस्थित थे. कार्यक्रम की अध्यक्षता मोसीकॉल कर्मचारी संगठन के पूर्व अध्यक्ष व कामगार नेता अनिस खान ने की. मान्यवरों का सत्कार श्रमशक्ति मानव व ग्रामीण विकास बहुउद्देशीय संस्था के पदाधिकारी राहुल देशमुख, रमेश देशमुख, रवींद्र देशमुख, आयुष देशमुख, साधना देशमुख, सारिका टाले, प्रशांत कोठेकर व भावेश गुल्हाने ने किया. वार्षिक स्नेहसम्मेलन में नौनिहालों ने रंगारंग प्रस्तुति से सभी को मुग्ध कर दिया. कार्यक्रम दौरान मेधावी छात्रों को प्रशस्तीपत्र दिया गया तथा गतवर्ष विश्व महिला दिन निमित्त आयोजित स्पर्धा में उत्साह से भाग लेने वाली महिला स्पर्धकों को भी सम्मानित किया गया. प्रस्तावना मुख्याध्यापिका शीतल देशमुख ने रखी. संचालन शिल्पा देशमुख एवं स्वागता देशमुख ने किया. आभार साक्षी देशमुख ने माना. कार्यक्रम को सफल बनाने सारिका कोठेकर, श्रद्धा इंगले, स्वाती नांदुरकर, मोना डायला, जया गवई, नंदा ढेवडे, भूषण देशमुख, मृणाल देशमुख, प्राजक्ता देशमुख, वेदिका देशमुख ने विशेष प्रयास किए. कार्यक्रम में निर्मला देशमुख, बालासाहेब देशमुख, चित्रा देशमुख, आरती शेखावत, संगीता जामनेकर, धनश्री जामनेकर, वंशराज शेखावत, मंदार आवारे, सार्थक कोठेकर उपस्थित थे.





