दमकल विभाग के दोनों अधिकारियों की अग्रिम जमानत खारीज

अमरावती/दि.10 – मनपा के अग्निशमन विभाग के फायरमेन राजेश मोहन के आत्महत्या प्रकरण में मामला दर्ज हुए दो अधिकारी और एक अन्य की अग्रिम जमानत खारीज कर दी गई हैं. अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश संजय शिंदे ने 3 दिसंबर को यह फैसला सुनाया.
प्रभारी मुख्य अग्निशमन अधिकारी लक्ष्मण पावडे, अग्निशमन अधीक्षक संतोष केंद्रे और साहुकार रामकृष्ण शिंदे के खिलाफ मामला दर्ज किया गया हैं. इन तीनों आरोपियों ने अग्रीम जमानत के लिए न्यायालय में अर्जी की थी. 20 नवंबर को फायरमेन राजेश मोहन ने जहर गटककर आत्महत्या कर ली थी. उस समय बडनेरा पुलिस ने पत्नी की शिकायत पर तीनों के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रवृत्त करने और एट्रासिटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था. दूसरी तरफ मनपा प्रशासन ने पावडे और केंद्रे को निलंबित कर दिया था. गिरफ्तारी से बचने के लिए तीनों ने स्थानीय सत्र न्यायालय में गुहार लगाई थी. लेकिन उन्हें राहत नहीं मिली हैं.

 

Back to top button