18 अप्रैल को मुंबई सम्मेलन में होगा विचार मंथन

कार्याध्यक्ष पूर्वेश सरनाईक ने दी जानकारी

18 अप्रैल को मुंबई सम्मेलन में होगा विचार मंथन
* कार्याध्यक्ष पूर्वेश सरनाईक ने दी जानकारी
* युवा सेना का संभागीय पदाधिकारी सम्मेलन
अमरावती/दि.30 – संगठन मजबूती के लिए आगामी समय में शिवसेना शिंदे गुट द्वारा विविध सम्मेलनों का आयोजन किया जा रहा है. जिसमें युवा सेना के पदाधिकारियों को एकत्रित कर उन्हें भी अपने विचार रखने तथा उन्हें भी संगठन की अहम कडी के रुप में कार्य करने का मौका देने के उद्देश्य से आगामी 18 अप्रैल को मुंबई में युवा सेना के पदाधिकारियों का सम्मेलन आयोजित किया गया है. इस अवसर पर ज्यादा से ज्यादा उपस्थिति दर्ज कराने का आवाहन युवा सेना प्रदेश कार्याध्यक्ष पूर्वेश सरनाईक ने किया है.
स्थानीय नवाथे चौक स्थित होटल रंगोली पर्ल स्थित डायमंड हॉल में रविवार 29 मार्च को पश्चिम विदर्भ के युवा सेना संभागीय पदाधिकारियों का सम्मेलन आयोजित किया गया था. इस अवसर पर वे बोल रहे थे. सम्मेलन में युवा सेना प्रदेश सचिव किरण साई, सहसचिव ऋषि जाधव, पश्चिम विदर्भ संभागीय सचिव विठ्ठल सराफ, ठाणे के नगरसेवक सिद्धार्थ पांडे, अंबरनाथ के नगरसेवक निखिल चौधरी, मराठावाडा निरीक्षक बाजीराव चव्हाण प्रमुख रुप से उपस्थित थे.
कार्याध्यक्ष पूर्वेश सरनाइक ने अपने संबोधन में आगे कहा कि, भले ही मैं आज आगामी कार्यक्रमों की जानकारी देने के लिए आया हूं, लेकिन यहां के युवा संगठन की समस्याओं को भी जानने का यह मौका मिला है. इसीलिए स्थानीय पदाधिकारियों के साथ बैठकर उनसे संवाद साधने का प्रयास कर रहा हूं. मैं कार्याध्यक्ष होने के नाते आगामी समय में हर कार्यकर्ता तक पहुंचकर उनकी समस्याओं को दूर करने का प्रयास करुंगा. वे भी हमें अपनों की तरह ही अपने संगठन का हिस्सा समझे. उन्हें किसी भी प्रकार की दिक्कतें हो तो वे मुझ से सीधे बात कर सकते हैं. हमेशा ही उनकी सेवा में तत्पर रहुंगा, ऐसा विश्वास सरनाईक ने व्यक्त किया.
आगामी 18 अप्रैल को मुंबई में राज्य के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे तथा युवा सेना के पदाधिकारियों की उपस्थिति में युवा सम्मेलन का आयोजन किया गया है. जिसमें राज्यभर से 30 से 40 हजार पदाधिकारियों की उपस्थिति रहने की जानकारी युवा सेना के प्रदेश कार्याध्यक्ष पूर्वेश सरनाईक ने दी. इस समय अमरावती लोकसभा अध्यक्ष प्रवीण विधाते, जिला प्रमुख प्रितेश अवघड, राम पाटिल, युवती सेना, जिलाध्यक्षा कोमल बद्रे सहित 300 से अधिक युवा सेना के प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित थे.

Back to top button