विलास नगर में ‘दि बर्निंग कार’, जलकर राख
विलास नगर विकास विद्यालय के पास की घटना

* 15 लाख रुपए का नुकसान, कोई जीवितहानी नहीं
अमरावती/दि.17- शहर के विलास नगर विकास विद्यालय के पास आज मंगलवार 17 फरवरी को दोपहर 2.15 बजे के दौरान परिसर में खडी एक ‘किया कॅरोन’ कार को भीषण आग लग गई. कुछ ही मिनटों में यह कार जलकर राख हो गई. दमकल कर्मियों ने इस आग को काबू में कर लिया. घटनास्थल पर नागरिकों की भारी भीड जमा हो गई थी. भाग्यवश इस घटना में कोई जीवितहानी नहीं हुई. आग से 15 लाख का नुकसान होने का अनुमान लगाया गया है.
जानकारी के मुताबिक विकास विद्यालय के पास कमलेश रामचंद्र शेवणे नामक व्यक्ति की आज मंगलवार 17 फरवरी को दोपहर 2.15 बजे के दौरान ‘किया कॅरोन’ कार क्रमांक एमएच 27-ईसी-2812 खडी थी. तब इस कार को अचानक आग लग गई. देखते ही देखते इस आग ने भीषण रूप धारण कर लिया. किसी ने घटना की जानकारी दमकल विभाग को दी तब ड्यूटी पर तैनात सुनील काकडे व केंद्र प्रमुख प्रेमानंद सोनकांबले के निर्देश पर फायरमैन राजेश गजबे, विक्की हिवराले और चालक नितीन इंगोले, फायर लॉरी के साथ घटनास्थल पहुंचे. घटनास्थल पर नागरिकों की भारी भीड जमा हो गई थी. दमकल कर्मियों ने होजरी की सहायता से तत्काल आग को नियंत्रित करने के प्रयास शुरू किए. करीबन 45 मिनट के अथक प्रयासों के बाद आग को काबू में किया गया था. तब तक कार पूरी तरह जलकर राख हो गई थी. वाहन संचालक कमलेश शेवने के मुताबिक उनका इस घटना में 15 लाख रुपए का नुकसान हुआ हैं. आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है. भाग्यवश इस घटना में कोई जीवितहानी नहीं हुई.