चालक को झपकी आने से कार बेरिकेट्स तोडकर नीचे उतरी

कोई जीवितहानी नहीं, अनर्थ टला

वाशिम /दि.26 समृद्धि महामार्ग के मुंबई कोरिडोर पर 25 फरवरी को सुबह 9.45 बजे के दौरान एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई. चालक को झपकी आने से वाहन पर से उसका संतुलन बिगड गया और कार लोहे के बेरिकेट्स तोडकर सडक से नीचे उतर गई. भाग्यवश्य इस घटना में कोई भी जीवितहानी नहीं हुई.
नागपुर निवासी 56 वर्षीय चालक अतुल महाजन यह अपनी पत्नी के साथ कार क्रमांक एमएच-31/ईए-3708 में सवार होकर नागपुर से मुंबई की तरफ जा रहा था. चैनल नंबर 189/700 के पास सफर के दौरान चालक को झपकी आने से कार शोल्डर लेन के बेरिकेट्स से टकरा गई. दुर्घटना की जानकारी मिलते ही अमानी के समृद्धि महामार्ग उपकेंद्र के कर्मचारी तत्काल घटनास्थल पहुंच गए. उन्होंने परिस्थिति को काबू में कर यातायात सुचारु किया. दुर्घटनाग्रस्त कार क्रेन की सहायता से बाहर निकालकर दुरुस्ती के लिए नागपुर की तरफ भेजी गई. इस घटना के कारण लंबी दूरी के सफर में वाहन चालक को विश्राम करना कितना आवश्यक है, यह दिखाई देता है.

Back to top button