‘कोणार्क’ के ‘सफाई योद्धाओं’ ने बदली शहर की तस्वीर

अमरावती शहर में शुरु हुआ स्वच्छता का नया अध्याय

* दिन-रात तीन शिफ्टों में चल रहा सफाई व कचरा संकलन का काम
अमरावती /दि.25 – शहर की स्वच्छता व्यवस्था को नई पहचान देने का कार्य इन दिनों कोणार्क इंफ्रास्ट्रक्चर लि. द्वारा प्रभावी रूप से किया जा रहा है. महानगरपालिका से प्राप्त जिम्मेदारियों के तहत कंपनी ने कचरा संकलन, कंपोस्ट डिपो तक परिवहन तथा दैनिक सफाई कार्यों को व्यवस्थित, संगठित और परिणामोन्मुख तरीके से लागू किया है. साथ ही कुछ ही महीनों में कार्यप्रणाली में आए बदलाव ने नागरिकों को यह अनुभव कराया है कि पेशेवर प्रबंधन के साथ शहर की सूरत किस प्रकार बदली जा सकती है.
* क्षमता से बढ़कर सेवा का संकल्प
यहां यह विशेष उल्लेखनीय है कि, कोणार्क इंफ्रास्ट्रक्चर लि. कंपनी द्वारा अपने निर्धारित दायित्वों से आगे बढ़कर काम किया जा रहा है. जिसके तहत केवल नियमित कचरा संकलन ही नहीं, बल्कि आधुनिक उपकरणों, बेहतर मॉनिटरिंग और अनुशासित कार्य प्रणाली के माध्यम से सफाई व्यवस्था को नई गति दी गई है. शहर के विभिन्न हिस्सों में कार्य की पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित की गई है, जिससे सफाई व्यवस्था में निरंतर सुधार दिखाई दे रहा है.
* दिन-रात चल रहा विशेष अभियान
खास बात यह भी है कि, शहर में जहां पहले साफ-सफाई से संबंधित काम रोजाना 4 से 6 घंटे तक सीमित रहता था, वहीं अब तीन शिफ्टों में लगभग 16 से 17 घंटे तक निरंतर सफाई अभियान संचालित किया जा रहा है. विशेष रूप से रात 7 बजे से 12 बजे तक कचरा संकलन और क्लीयरेंस का अभियान चलाया जा रहा है, ताकि दिन के व्यस्त समय में नागरिकों और व्यापारियों को असुविधा न हो. इससे प्रमुख बाजार क्षेत्रों में स्वच्छता और यातायात व्यवस्था में स्पष्ट सुधार देखने को मिला है.
* प्रमुख क्षेत्रों में विशेष व्यवस्था
शहर के प्रमुख मार्गों और बाजार क्षेत्रों में विशेष सफाई व्यवस्था लागू की गई है. कॉटन मार्केट, न्यू कॉटन मार्केट, विलास नगर, गाडगे नगर, राजापेठ, अंबापेठ, जवाहर गेट, इतवारा बाजार, कैंप क्षेत्र, पठानपुरा चौक, चांदनी चौक, नागपुरी गेट, ट्रांसपोर्ट नगर, गाडगे नगर तथा आस-पास के पेट्रोल पंप क्षेत्रों में नियमित कचरा संकलन और त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जा रहा है.
* ‘कचरा उठाने वाले’ नहीं, ‘सफाई योद्धा’
शहर को साफ-सुथरा रखने और कचरा संकलित करने की जिम्मेदारी रहनेवाली कोणार्क इंफ्रास्ट्रक्चर लि. ने अपने कर्मचारियों को केवल ‘कचरा उठाने वाले’ कर्मचारियों के रूप में नहीं, बल्कि ‘सफाई योद्धा’ की पहचान दी है. प्रबंधन से लेकर ड्राइवर और ग्राउंड स्टाफ तक, प्रत्येक कर्मचारी शहर को स्वच्छ बनाने के मिशन में समर्पित भाव से कार्य कर रहा है. कंपनी का मानना है कि स्वच्छता केवल व्यवस्था से नहीं, बल्कि भावना, टीमवर्क और जिम्मेदारी से संभव होती है.
* नागरिक सहभागिता का आह्वान
कोणार्क इंफ्रास्ट्रक्चर लि. कंपनी और मनपा प्रशासन ने शहरवासियों से भी स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग की अपील की है. किसी भी प्रकार की शिकायत या सुझाव के लिए स्वच्छता हेल्पलाइन नंबर 7517516162 जारी किया गया है. नागरिकों से अपील की गई है कि वे कचरा निर्धारित समय पर ही दें और सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी न फैलाएं.
* बदलती तस्वीर, नया विश्वास
कहना अतिशयोक्ति नहीं होगा कि, कोणार्क इंफ्रास्ट्रक्चर लि. कंपनी का यह प्रयास केवल सफाई व्यवस्था तक सीमित नहीं है, बल्कि यह संदेश भी देता है कि जब कॉरपोरेट प्रबंधन, समर्पित टीम और स्पष्ट दृष्टिकोण एक साथ काम करते हैं, तो शहर की तस्वीर बदली जा सकती है. अमरावती अब स्वच्छ और व्यवस्थित भविष्य की ओर अग्रसर होता दिखाई दे रहा है.

Back to top button