रेलवे ओवरब्रीज का परसो से निर्माणकार्य होगा शुरू
ब्रीज तोडने का ठेका मिला मुंबई के मत्ते एसोसिएशन कंपनी को

* ब्रीज तोडने पहुंची मशीनरी, एक माह के भीतर कर दिया जाएगा जमींदोज
* सभी कामगार मध्यप्रदेश और झारखंड के
अमरावती/दि.24 – पिछले छह माह से बंद किए गए राजकमल के रेलवे ब्रीज का निर्माणकार्य अब शुरू होने की कगार पर हैं. निर्माणकार्य शुरू होने की प्रक्रिया से पूर्व इस रेलवे ब्रीज को जमींदोज करने की प्रक्रिया गुरूवार 26 फरवरी से शुरू होनेवाली है, ऐसी सूत्रों की जानकारी हैं. इस ब्रीज को तोडने का ठेका मुंबई में मत्ते एसोसिएट्स कंपनी को मिला हैं. एक माह के भीतर इस ब्रीज के मध्य भाग को जमींदोज कर दिया जाएगा. इसके लिए यहां भारी मशीनरी पहुंच गई है. साथ ही इस कार्य के लिए मध्यप्रदेश और झारखंड के कामकार कंपनी की तरफ से लाए गए है.
अमरावती का राजकमल से रेलवे स्टेशन की तरफ आनेवाला ब्रीज काफी जीर्ण हो जाने से सुरक्षा की दृष्टि से 24 अगस्त 2025 को जिलाधिकारी आशीष येरेकर के निर्देश पर अचानक मध्यरात्रि को बंद कर दिया गया था. अमरावती शहर के मध्यभाग में यह रेलवे ब्रीज रहने और नागरिकों को बाजारपेठ में आने के लिए यह रेलवे ब्रीज काफी महत्वपूर्ण माना जाता था और इसे अंबानगरी की लाईफलाईन कहा जाता था. लेकिन अचानक ब्रीज से यातायात बंद किए जाने के कारण नागरिकों को काफी परेशानी का सामना करना पडा हैं. शुरूआत में यह ब्रीज बंद हो जाने से काफी यातायात की समस्या निर्माण हुई. लेकिन पर्यायी मार्ग की व्यवस्था रहने से नागरिकों को लंबी दूरी तय कर बाजारपेठ में आना पड रहा था. अति आवश्यक रहने पर ही लोग मुख्य बाजार में आने लगे थे. साथ ही राजकमल चौक, जयस्तंभ चौक परिसर का व्यापार पूरी तरह ठप हो गया था. इस कारण इस ब्रीज का निर्माण जल्द से जल्द शुरू करने की मांग की जा रही थी. जनप्रतिनिधि भी इसके लिए प्रयासरत थे. अब 6 माह बाद इस रेलवे ब्रीज के निर्माणकार्य की प्रक्रिया शुरू हो रही हैं. सर्वप्रथम इस ब्रीज के मध्यभाग को तोडा जानेवाला हैं. ब्रीज को तोडने का ठेका मुंबई के मत्ते एसोसिएट्स कंपनी को मिला हैं. इस कंपनी की तरफ से गुरूवार 26 फरवरी से रेलवे ब्रीज को तोडने का काम शुरू किया जानेवाला है. इसके लिए आवश्यक मशीनरी और जनरेटर यहां पहुंच गए हैं और मध्यप्रदेश व झारखंड के कामगार भी आ गए है. एक माह के भीतर ब्रीज के इस मध्यभाग को जमींदोज कर दिया जाएगा, ऐसा संबंधित कंपनी के सुपरवाईजर हिरालाल चव्हाण ने अमरावती मंडल को बताया.
* रेलवे सेवा रहेंगी नियमित
मते एसोसिएट्स के सुपरवाईजर हिरालाल चव्हाण ने बताया कि रेलवे ब्रीज का केवल मध्यभाग ही जमींदोज किया जानेवाला हैं. लेकिन तोडफोड का यह कार्य करते समय रेलवे सेवा को बाधित नहीं किया जाएगा. इसके लिए अत्याधुनिक मशीनरी का इस्तेमाल किया जाएगा और मलबा नीचे न गिरने के लिए भारी प्लायवुड लोहे के गर्डर के नीचे से लगाए जाएंगे. यह कार्य एक माह के भीतर पूर्ण हो जाएगा. मशीनरी से ब्रीज के आरसीसी को बडी सावधानीपूर्वक काटा जाएगा.
* कंपनी के संचालक है नागपुर के
सूत्रों के मुताबिक मत्ते एसोसिएट्स कंपनी का मुख्य कार्यालय भले ही मुंबई में है, लेकिन उसके संचालक राम मत्ते यह नागपुर के रहनेवाले हैं. उनकी कंपनी में मध्यप्रदेश और झारखंड के इंजिनीयर और कामगार है. अमरावती रेलवे ब्रीज तोडने के लिए यही कामगार अमरावती पहुंचे हैं. 15 से 16 कामगारों की सहायता से इस ब्रीज को तोडा जानेवाला हैं.





