मधुचंद्र कॉलोनी के बुद्ध विहार अध्ययन कक्ष का नगरसेविका ने किया दौरा
विद्यार्थियों की समस्याएं सुनीं

अमरावती/दि.9– प्रभाग क्रमांक 22, नई बस्ती बडनेरा की बाल विकास समिति सदस्य एवं नगरसेविका रजनी डोंगरे ने आज मधुचंद्र कॉलोनी स्थित शालवन बुद्ध विहार अध्ययन कक्ष का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने वहां अध्ययन कर रहे विद्यार्थियों से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को विस्तार से जाना.
विद्यार्थियों ने बढ़ती फीस, पीने के पानी की व्यवस्था तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं नगरसेविका के समक्ष रखीं. इस पर सौ. रजनीताई डोंगरे ने विद्यार्थियों को आश्वस्त किया कि उनकी सभी समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान किया जाएगा और संबंधित विभागों से समन्वय कर आवश्यक कदम उठाए जाएंगे. इस अवसर पर प्रमुख रूप से नगरसेवक अजय जायसवाल, किशोर जाधव, गौरी मेघवानी, शैलेंद्र मेजवानी, पवन भिंडा, राज भैरव सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे.





