नराधम मुख्याध्यापक का 7 वीं की छात्रा पर कार में अत्याचार
यवतमाल जिले के घाटंजी तहसील की घटना

यवतमाल /दि.9 – शिक्षा क्षेत्र और गुरु-शिष्य के पवित्र रिश्ते को कालिख पोतने वाली संतप्त घटना यवतमाल जिले के घाटंजी तहसील के एक जिला परिषद शाला में उजागर हुई. शाला में 7 वीं कक्षा में पढने वाली एक 13 वर्षीय नाबालिक छात्रा पर मुख्याध्यापक ने ही लैंगिक अत्याचार किया रहने की सनसनीखेज घटना सामने आयी है. इस घटना से पालकों में तीव्र रोष व्याप्त है. इस नराधम मुख्याध्यापक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. न्यायालय ने उसे 21 फरवरी तक न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. आरोपी का नाम यवतमाल के चांदुरे नगर निवासी किशोर उत्तमराव मालवीय (43) है.
जानकारी के मुताबिक यह नराधम मुख्याध्यापक पिछले एक साल से छात्रा पर अत्याचार कर रहा था. उसने 1 मई 2025 को शाला के डिजिटल रुम में इस छात्रा पर पहली बार जबरदस्ती करने का प्रयास किया. पश्चात उसका साहस बढता गया. गुरुवार 5 फरवरी की रात 10 बजे के दौरान उसने छात्रा को प्रलोभन देकर अपनी कार में बैठाया और उस पर लैंगिक अत्याचार किया. इस घटना से पीडित छात्रा काफी भयभीत हो गई थी. आखिरकार उसने साहस कर आपबीती घर पर माता-पिता को बतायी. पीडिता की बात सुनकर पालक संतप्त हो गये और घाटंजी थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज की. पुलिस ने विविध धाराओं के तहत मामला दर्ज कर रात को ही आरोपी मुख्याध्यापक को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया. साथ ही जिस कार में यह घृणित कृत्य किया गया था, वह कार भी पुलिस ने जब्त कर ली. आरोपी को न्यायालय में पेश करने पर उसे 21 फरवरी तक न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया. थानेदार केशव ठाकरे के मार्गदर्शन में सहायक निरीक्षक सचीन राठोड मामले की आगे जांच कर रहे है.





