मनपा की पहली आमसभा जल्द

महापौर के निर्णय पर नजर

अमरावती /दि.13 मनपा में प्रशासकराज समाप्त हो गया है. अब जनता द्वारा नियुक्त कामकाज शुरु हो गया है. 6 फरवरी को महापौर, उपमहापौर का चयन भी हो गया है. अब आगामी कुछ दिनों में पहली आमसभा होनेवाली है. इस सभा में स्वीकृत और स्थायी सदस्य नियुक्ति की प्रक्रिया होनेवाली है. इस कारण महापौर श्रीचंद तेजवानी के निर्णय की तरफ नजर लगी है. दलीय बलाबल के मुताबिक 8 स्वीकृत और 16 स्थायी सदस्यों की नियुक्ति होगी, ऐसे संकेत है.
मनपा में 87 सदस्य निर्वाचित हुए है. इनमें भाजपा 25, कांग्रेस 15, युवा स्वाभिमान 15, एमआईएम 12, राकांपा (अजीत पवार) 11, शिंदे सेना 3, बसपा 3, शिवसेना उबाठा 2 और वंचित बहुजन आघाडी 1 ऐसे 87 सदस्य निर्वाचित हुए है.

* गट नेता के पत्र के मुताबिक होगी सदस्यों की नियुक्ति
अमरावती मनपा में पंजीकृत हुए राजनीतिक दलों के संख्याबल के मुताबिक गट नेता द्वारा महापौर को दिए पत्र के मुताबिक जो नाम स्वीकृत, स्थायी समिति के लिए सदस्य के रुप में दिए जाएगे, वह नाम महापौर घोषित कर नियुक्त किए जाएगे. यह सभी प्रक्रिया नियमानुसार पूर्ण होगी.

* स्थायी में 16 सदस्यों की होगी नियुक्ति
मनपा के स्थायी समिति में गुट के पंजीयन के मुताबिक 16 सदस्य नियुक्त होगे. इसमें भाजपा के 5, युवा स्वाभिमान के 3, कांग्रेस 3, एमआईएम 2 और राकांपा (अजीत पवार) के 2 तथा 16 सदस्यों के लिए बसपा और शिंदे सेना गुट से 1 सदस्य की नियुक्ति की जानेवाली है. शिवसेना उबाठा 2 और वंचित बहुजन आघाडी 1 सदस्य ऐसे स्वतंत्र गुट का रजिस्ट्रेशन है.

* 10 प्रतिशत के भीतर ‘स्वीकृत’ के लिए नियमावली
अमरावती मनपा के राजनीतिक दलों ने पंजीकृत किए कुल गट की संख्या के मुताबिक 10 प्रतिशत के भीतर स्वीकृत सदस्य संख्याबल के मुताबिक नियुक्ति की जाएगी. नगर विकास विभाग द्वारा बदलाव किए 2023 के नियम पर अमल किया जानेवाला है. मनपा में 8 स्वीकृत नगरसेवक नियुक्त किए जाएगे, ऐसी जानकारी प्रभारी नगर सचिव संदीप वडूरकर ने दी.

Back to top button