अंबापेठ में हर्षोल्लास के साथ मनाया गणगौर उत्सव
गाजे-बाजे के साथ निकली ईसर-गौरा की शोभायात्रा

* पारंपारिक वेशभूषा में शामिल हुई महिलाएं
* राजस्थानी महिला मंडल का आयोजन
अमरावती /दि.18 – अंबापेठ स्थित राजस्थानी महिला मंडल द्वारा पारंपारिक रीति-रिवाजों के साथ गणगौर उत्सव हषोल्लास के साथ मनाया गया. उत्सव के दौरान गोपाल कृष्ण मंदिर से अल्का जोशी के निवासस्थान तक ईसर-गौरा की शोभायात्रा गाजे-बाजे के साथ निकाली गई. जिसमें महिलाओं ने घर-घर स्वागत किया.
इस दौरान विवाहित, नवविवाहित एवं युवतियों ने माता पार्वती (गौरा) से अपने सुहाग और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना की. राजस्थानी परंपरा के अनुसार, गौरा के मायके आगमन की भावना के साथ उत्सव मनाया गया. जिसमें हर महिला के जीवन में सुख-समृद्धि और परिवार के साथ बना रहे. यही कामना की गई. कार्यक्रम में सभी महिलाएं सुंदर पारंपारिक वेशभूषा में शामिल हुई. इस अवसर पर ईसर-गौरा की पूजा-अर्चना के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया. जिससे वातावरण भक्तिमय और उत्साहपूर्ण बना रहा.
कार्यक्रम को सफल बनाने महिला मंडल की अध्यक्षा विद्या खत्री के साथ वर्षा जालान, सावित्री जालान, किशोरी गनेडीवाल, साक्षी मूंदडा, साक्षी मूंदडा, अल्का जोशी, ममता भूतडा, सरिता गांधी, वर्षा नावंदर, मीनल राठी, लता झंवर, कल्पना हेडा, श्वेता झंवर, वंदना खत्री, सुधा मंत्री, शारदा मालानी, गोमती राठी, शेवंती मूंदडा, रानी शर्मा, कल्पना मूंधडा, स्वाती राठी, संगीता मालानी, मनीषा मालानी, रंजना राठी, वंदना राठी, प्रेमा राठी, पूनम खत्री, संजना खत्री, सुदा खत्री, मिता खत्री, संगीता गट्टाणी, शारदा कासट, आरती खत्री, डॉ. पूजा खत्री, राखी खंडेलवाल, अनिता खंडेलवाल, सुनीता खंडेलवाल, दीप्ति खत्री, पार्वती अग्रवाल, अंकिता नावंदर, नेहा खत्री, मिथिलेश खंडेलवाल, सोनल राठी, मिनाक्षी मूंदडा ने अथक प्रयास किये.





