कोल्ड स्टोअरेज की श्रृंखला स्थापित करने का विचार
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने विधानसभा में दी जानकारी

मुंबई/दि.11 – राज्य में कृषि उत्पादनों का संरक्षण और किसानों को उचित दाम मिलने के लिए सरकार कोल्ड स्टोअरेज श्रृंखला स्थापित करने की योजना बना रही हैं. मुख्यमंत्री देवेंंद्र फडणवीस ने मंगलवार को विधानसभा में यह जानकारी दी. उन्होंने यह भी बताया कि, कृषि और दूग्ध संग्रहण उद्योग को राहत देने के लिए बिजली दरों में भारी कमी की गई हैं.
राज्य विद्युत नियामक आयोग द्बारा दूग्ध प्रसंस्करण उद्योग के लिए एकसमान बिजली दर लागू करने के निर्णय के संबंध में अजीत पवार गुट के विधायक अनिल पाटिल ने विधानसभा में प्रश्न उठाया था. इसका जवाब देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा था कि दूध संग्रहण केंद्रों में चिलर का इस्तेमाल अपरिहार्य हैं. इसलिए राज्य सरकार ने महाराष्ट्र विद्युत नियामक आयोग से इस विद्युत को विशेष राहत प्रदान करने का अनुरोध किया था. आयोग ने इस अनुरोध को स्विकार कर लिया है और नई बिजली दरे 1 जुलाई 2026 से लागू होगी. इससे पहले एक दबाव वाली वाणिज्यिक श्रेणी में दर 16.55 रुपए प्रति युनिट थी, जिसे अब घटाकर 7.31 रुपए प्रति युनिट कर दिया गया हैं.





