अमरावती शहर के लिए दोबारा शुरु किया जाए केरोसीन कोटा

भाजपा हॉकर्स सेल ने उठाई मांग, जिलाधीश को सौंपा ज्ञापन

अमरावती /दि.19 – इस समय ईरान व इजराईल के बीच चल रहे युद्ध तथा खाडी देशों में तनावपूर्ण हालात के चलते एलपीजी सिलेंडरों की काफी किल्लत हो रही है. जिसकी वजह से जहां एक ओर व्यवसायिक गैस सिलेंडरों की आपूर्ति को सरकार ने बंद कर दिया है. साथ ही घरेलू सिलेंडरों की आपूर्ति में भी कटौती की जा रही है. जिससे आम नागरिकों सहित होटल व रेस्टॉरेंट व्यवसायियों को काफी समस्याओं व दिक्कतों का सामना करना पड रहा है. इस बात के मद्देनजर सरकार ने अमरावती शहर के लिए एक बार फिर केरोसीन का कोटा बहाल करना चाहिए, ताकि लोगबाग भोजन पकाने हेतु इंधन के तौर पर केरोसीन हासिल कर सके, इस आशय की मांग शहर भाजपा हॉकर्स सेल द्वारा जिलाधीश को ज्ञापन सौंपते हुए उठाई गई.
इस संदर्भ में भाजपा हॉकर्स सेल के शहराध्यक्ष पंकज गुप्ता ने जिलाधीश के नाम जारी ज्ञापन में कहा है कि, अमरावती शहर में केरोसीन परवाना धारक विगत 10 वर्षों से बेरोजगार है. ऐसे में उनकी बेरोजगारी सहित फिलहाल सर्वसामान्य नागरिकों को हो रही समस्याओं को देखते हुए अमरावती शहर में एक बार फिर केरोसीन का कोटा बहाल किया जाना चाहिए. इस ज्ञापन में यह भी बताया गया कि, केंद्र सरकार ने विगत 12 मार्च को ही महाराष्ट्र के लिए 88 हजार किलो लीटर केरोसीन का कोटा मंजूर किया है. जिसमें से अमरावती शहर के लिए भी कोटा सुनिश्चित किया जाना चाहिए, ताकि अमरावती शहर में जिन लोगों को सिलेंडर नहीं मिल रहा है, उन्हें केरोसीन मिल सके और उनकी समस्याओं का समाधान हो सके.

Back to top button